{"_id":"68c465d61c01fe20230bae21","slug":"the-work-of-putting-white-stripes-on-the-road-from-kalanwali-to-dabwali-is-almost-complete-sirsa-news-c-128-1-slko1008-144130-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालांवाली से डबवाली तक सड़क पर सफेद पट्टी लगाने का काम लगभग पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालांवाली से डबवाली तक सड़क पर सफेद पट्टी लगाने का काम लगभग पूरा
विज्ञापन
कालांवाली। सड़क के बीचों बीच सफेद पट्टी लगाते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : credit
कालांवाली। लोक निर्माण विभाग की ओर से कालांवाली से डबवाली तक सड़क के बीचों बीच व दोनों साइडों पर सफेद पट्टी लगाने का काम पूरा होने को है। इससे ठंड के मौसम में धुंध व कोहरे में वाहन चालकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, साथ में दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
दरअसल, लोक निर्माण विभाग की ओर से कुछ माह पूर्व कालांवाली से डबवाली तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और पुरानी सड़क पर लुक की नई लेयर बिछाने का काम किया गया था। सड़क पर वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए लगाई जाने वाली सफेद पट्टी नहीं लगाई थी। सफेद पट्टी ही सड़क पर वाहनों को अलग-अलग लेन में बांटती है।
इस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सफेद पट्टी के कारण ही वाहन चालकों को रात और धुंध पड़ने पर अपनी लेन दिखाई देती है। दृश्यता कम होने पर वाहन चालक अपनी लेन को छोड़कर दूसरी लेन में चले जाते हैं। इससे वाहन टकराने की संभावनाएं रहती है। वाहन चालकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने भारत माला से लेकर कालांवाली ओवरब्रिज तक सड़क के दोनों साइड व बीच में सफेद पट्टी का काम करवा दिया है।