फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The woman was preparing food for the children, the miscreant fired a pistol from behind and threatened to give money

महिला बच्चों के लिए बना रही थी खाना, बदमाश ने पीछे से पिस्तौल लगा गहने और रुपये देने की दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The woman was preparing food for the children, the miscreant fired a pistol from behind and threatened to give money
सीसीटीवी में कैद बदमाश - फोटो : Sirsa
सिरसा। सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे नकाबपोश बदमाश ने एक घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। लेकिन घर में महिलाओं के शोर मचाने बाद बदमाश पैदल ही वहां से फरार हो गया। महिलाओं ने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उक्त बदमाश फरार होता हुआ दिखाई दिया। हालांकि मुंह पर नकाब होने के कारण उक्त बदमाश की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

घटना सिटी थाना से कुछ दूरी पर स्थित विवेकानंद स्कूल वाली गली की है। गली में स्थित रोड़ी गेट स्थित बजाज स्वीट्स के संचालक पंकज बजाज के घर में बदमाश पिस्तौल लेकर शाम को घुस गया। बदमाश ने अंदर जाते ही मुख्य गेट को अंदर से बंद कर दिया और फिर इसके बाद रसोई में खाना बना रही प्रियंका के पीछे पिस्तौल तान दी और गहने व रुपये देने की धमकी देने लगा। ऐसे में महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो पास के कमरे में बैठी महिला की सास आशा बजाज भी वहां पर पहुंच गई, तो बदमाश ने आशा बजाज के माथे पर पिस्तौल लगा रुपये और गहने देने की धमकी दी। इसी दौरान प्रियंका वहां से भागकर गेट के पास पहुंची और बाहर की तरफ चली गई। इसके बाद उसकी सास आशा बजार भी बाहर भाग आई और गली में शोर मचाना शुरू कर दिया। आस पड़ोस के लोगों को एकत्र होते देख उक्त बदमाश बाहर निकलकर फरार हो गया। हालांकि आस पड़ोस के लोगों ने उसे पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन उक्त बदमाश पैदल ही गलियों से फरार होने में कामयाब रहा। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही आसपास के सीसीटीवी कैमरे
उक्त बदमाश रोड़ी बाजार की तरफ से होते हुए विवेकानंद स्कूल वाली गली में स्थित मकान में घुसा था। जिसके बाद वारदात को अंजाम देने में असमर्थ रहा तो सुरतगढ़िया बाजार की तरफ पैदल ही गलियों में फरार हो गया। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच करनी शुरू की तो उक्त युवक गलियों से होते हुए शहर के दसवीं पाताशाही गुरुद्वारे की तरफ फरार होते हुआ दिखाई दिया। हालांकि पुलिस अन्य स्थानों पर भी उक्त बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना से एक गली छोड़ मकान में बदमाश ने की वारदात
जिस मकान में बदमाश ने घुसकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया वह जगह शहर थाना से एक गली छोड़कर ही है। मामले की शिकायत मिली तो पुलिस कर्मी कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। हालांकि पुलिस के हाथ अभी सीसीटीवी फुटेज के अलावा अन्य कोई भी सुराग नहीं लगा है।

मामले की सूचना आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मकान के आसपास कई स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
-विक्रम सिंह, शहर थाना प्रभारी, सिरसा।

लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिसकर्मी

लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिसकर्मी- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed