फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The weather took a turn, there was fog in the morning, visibility was 5 meters.

Sirsa News: मौसम ने ली करवट, सुबह छाई धुंध, 5 मीटर रही दृश्यता

Sat, 01 Mar 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 01 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The weather took a turn, there was fog in the morning, visibility was 5 meters.
सिरसा। सुबह 10 बजे छाई हुई धुंध। संवाद।सिरसा। सुबह 10 बजे छाई हुई धुंध। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में मौसम ने शनिवार को एक बार फिर से बदलाव हुआ। सुबह के समय धुंध छा गई। सुबह सात बजे दृश्यता करीब 5 मीटर रही। सुबह 11 बजे के बाद धुंध के छंटने पर भी दिनभर बादल छाने से ठंड बनी रही।
मार्च माह की शुरुआत में मौसम ने करवट ली। शनिवार को सुबह धुंध छा गई। किसानों के अनुसार एक सप्ताह तक मौसम में ठंडक बनी रहती है तो गेहूं और सरसों की फसल को फायदा होगा। हालांकि कृषि विभाग के अनुसार बादलवाही से गेहूं की फसल में तेला व चेपा रोग होने की आशंका अधिक रहती है। ऐसे में किसान समय-समय पर फसलों की देखभाल करते रहे। फसलों में कोई रोग दिखे तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार करें।
विज्ञापन


दोपहर में 12 बजे के बाद 1 घंटा धूप निकलने के बाद फिर से बादल छा गए। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री था, वहीं शनिवार को 24.2 डिग्री पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::::::
परिवर्तनशील रहेगा मौसम

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार 5 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 मार्च को हवा के बदलाव से आसमान में बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। और हवाओं के चलने से रात के तापमान में भारी गिरावट होने के आसार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed