फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The weather changed after 7 pm, a dust storm blew

Sirsa News: शाम सात बजे बाद बदला मौसम, धूल भरी आंधी चली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The weather changed after 7 pm, a dust storm blew
डबवाली में आंधी के बाद शुरू हुई बारिश। 
सिरसा। जिले में शनिवार शाम को सात बजे बाद मौसम अचानक से बदल गया। तेज गति से धूल भरी आंधी चली। पहले डबवाली क्षेत्र में आंधी की सूचना आई। इसके बाद धीरे-धीरे पूरे जिले में आंधी चली। हालांकि, आंधी के बाद डबवाली क्षेत्र में जरूर कुछ देर हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली आंधी के दौरान धूल का गुब्बार देखने को मिला। इसके कारण दिखाई देना बंद हो गया और वाहन चालक जहां पर भी सड़क के एक ओर वाहनों को लगाते हुए नजर आए। ऐसे में जिले भर में आंधी के चलते के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना आई।
विज्ञापन

आंधी के कारण बिजली के पोल भी गिरे है। इसकी गणना प्रशासन की ओर से रविवार को की जाएगी। गौरतलब है कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। एकादशी होने के कारण शहर में जगह-जगह पर छबीली लोगों ने लगाई, ताकि वाहन चालक व आमजन को गर्मी से राहत मिल सके। प्रशासन ने भी गर्मी को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के लिए एहतियात बरतें आमजन

सिरसा। जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर जिलावासियों से आह्वान किया है कि वे लू से बचने के लिए जरूरी बचाव, उपाय व सावधानियां बरतें। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि लू के प्रभाव को कम करने और गंभीर बीमारी या मृत्यु से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान के लिए समाचार पत्र पढ़ें, रेडियो सुनें, टीवी देखें ताकि अपने क्षेत्र में गर्मी की तीव्रता का पता रहे।

पर्याप्त पानी पीएं, हल्के रंग के ढीले और छिद्रपूर्ण सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय काला चश्मा, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पल पहनें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी जरूर रखें। घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें। कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, दौरे जैसे हीट स्ट्रोक, हीट रैश के संकेतों को पहचानें। यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। अपने घर को ठंडा रखें। धूप से बचने के लिए दिन के दौरान पर्दे, शटर का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed