फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The victim met the DGP in the fraud case and got assurance

Sirsa News: धोखाधड़ी मामले में डीजीपी से मिली पीड़िता, मिला आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The victim met the DGP in the fraud case and got assurance
सिरसा। सिरसा निवासी रेणु जैन ने बुधवार को चंडीगढ़ में डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह से मुलाकात की। डीजीपी ओपी सिंह ने रेणु जैन की व्यथा को गहराई से सुना और त्वरित सुनवाई करते हुए एसपी डबवाली को फोन कर इस मामले में जिन लोगों पर एफआईआर दर्ज है, उनकी तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन

रेणु जैन ने बताया कि उसके परिवारजनों को 2005 में कालांवाली निवासी प्रदीप जैन ने एक प्लॉट दिलवाया था, जिसकी बकायदा रजिस्ट्री भी करवाई गई। उक्त प्लॉट की देखभाल प्रदीप जैन ही करता था। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उक्त प्लॉट को प्रदीप जैन, गांव गदराना के जगपाल सिंह, कालांवाली निवासी फिल्टर पंच व लवलीन जैन ने मिलकर धोखाधड़ी से बेच दिया है।
विज्ञापन

सूचना पाकर जब वे मौके पर गए तो वहां मकान बने हुए थे। उन्होंने प्रदीप जैन से इस संबंधी पूछताछ की, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उसने पुलिस से लेकर प्रशासन तक न्याय के लिए गुहार लगाई, लेकिन कहीं से भी न्याय की उम्मीद नहीं जगी। उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने उसकी पीड़ा को समझते हुए डबवाली एसपी को उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेशों के 26 अक्तूबर को एफआईआर तो दर्ज कर ली गई, लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर बाकी के आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोई प्रयास नहीं किए। पीड़िता का आरोप है कि प्रदीप जैन, लवलीन जैन राजनीतिक लोगों से संबंध रखते हैं और पुलिस से उनकी सांठगांठ है। इसके चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही और मामले में लीपापोती कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रही है। डीजीपी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed