फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The vicious person sitting abroad took out three lakh 56 thousand rupees from the credit card

Sirsa News: विदेश में बैठे शातिर ने क्रेडिट कार्ड से निकाल लिए तीन लाख 56 हजार रुपये

Sat, 06 May 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 06 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
The vicious person sitting abroad took out three lakh 56 thousand rupees from the credit card
सिरसा। विदेश में बैठे शातिर की ओर से सिरसा निवासी एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से तीन लाख 56 हजार 910 रुपये की धोखाधड़ी कर दी गई। शातिर की ओर से यूएस डॉलर में पांच ट्रांजेक्शन की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार को धोखाधड़ी किए जाने सहित अन्य धारा लगाकर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हुडा सेक्टर 19 निवासी प्रवीन शर्मा ने बताया कि बीती 22 जुलाई 2022 की रात 9.20 पर उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पांच अवैध रूप से ट्रांजेक्शन हो गई। ट्रांजेक्शन यूएस डॉलर में हुई है। उनके खाते से यूएस डॉलर के अनुसार तीन लाख 56 हजार 910 रुपये की राशि गायब हो गई। जिसके संबंध में उनके पास मैसेज भी आए हैं। उन्होंने इसके बाद कस्टमर केयर में कॉल कर कार्ड बंद करवा दिया और बंद कार्ड का उनके पास मैसेज भी आया है। लेकिन इसके बाद भी कार्ड को दोबारा से शुरू करने का प्रयास भी किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से अंतरराष्ट्रीय लेनदेन बंद था लेकिन अवैध रूप से ट्रांजेक्शन कर दी। उन्होंने आज तक न तो किसी को क्रेडिट कार्ड का नंबर दिया और न ही ओटीपी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि शिकायत देने के बाद भी कस्टमर केयर की ओर से मामले की जांच तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

एसबीआई क्रेडिट कार्ड की तरफ से उसे हर महीने लगातार बिल भेजा जा रहा है और अवैध ट्रांजेक्शन की राशि पर लगातार ब्याज बढ़ाया जा रहा है व हर महीने बढ़ी हुई राशि की मांग की जा रही है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड की तरफ से 7 मार्च 2023 को भी उसे मोबाइल पर एक संदेश भेजा गया है। जिसमें कहा गया था कि उनके द्वारा 17000 रुपये जमा करवाए गए हैं। हर दिन उनके पास अलग-अलग नंबरों से फोन किए जा रहे हैं और राशि जमा करवाने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। जिससे वह अब मानसिक रूप से परेशान भी हो चुके हैं। उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने व धोखे से निकाले गई राशि को वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed