फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The valor of the army was engraved on silver: Sajjan Soni created the symbol of 'Operation Sindoor'

सेना के शौर्य को चांदी पर उकेरा : सज्जन सोनी ने बनाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का प्रतीक

Mon, 12 May 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 12 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The valor of the army was engraved on silver: Sajjan Soni created the symbol of 'Operation Sindoor'
​  3.5 ग्राम चांदी से बनाया ऑपरेशन सिंदूर का प्रतीक।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। हिसारिया बाजार के प्रख्यात स्वर्णकार सज्जन सोनी ने भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को अपनी बारीक कलाकारी के माध्यम से चांदी पर उकेरते हुए एक अद्भुत प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर तैयार किया है। यह प्रतीक पूरी तरह चांदी से बना है और इसका वजन महज साढ़े तीन ग्राम है। यह सेना के सम्मान और उसके पराक्रम को समर्पित है।

सज्जन सोनी ने बताया कि उन्होंने इस प्रतीक को सेना की वीरता और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता से प्रेरित होकर तैयार किया है। इस प्रतीक में मिग विमान से लेकर ऑपरेशन की सम्पूर्ण झलक समाहित है। इसकी लंबाई सवा इंच, चौड़ाई पौने इंच और मिग की ऊंचाई एक इंच रखी गई है। विशेष बात यह है कि इसमें मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए 27 लाल सिंदूरी बिंदियों का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि यह प्रतीक शहीदों को श्रद्धांजलि देने और ऑपरेशन की सफलता के सम्मान में सेना को समर्पित किया जाएगा। सोनी ने कहा कि हमारी सेना पूरी तरह सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर में सेना की कार्रवाई ने यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय सेना किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी बना चुके हैं कई ऐतिहासिक प्रतीक

सज्जन सोनी इससे पहले 1987 से लेकर अब तक हुए सभी क्रिकेट वर्ल्ड कप, कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलंपिक और फीफा वर्ल्ड कप जैसे आयोजनों के सूक्ष्म प्रतीक बना चुके हैं। उन्होंने चौधरी देवीलाल की मोम की मूर्ति, ताजमहल और राम मंदिर की प्रतिकृति भी तैयार की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed