{"_id":"674a09a677925d8dfc03d8bd","slug":"the-traffic-lights-were-turned-on-10-days-ago-and-then-turned-off-again-sirsa-news-c-128-1-svns1027-129286-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 10 दिन पहले चालू कराईं ट्रैफिक लाइट फिर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 10 दिन पहले चालू कराईं ट्रैफिक लाइट फिर बंद
Sat, 30 Nov 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांगवान चौक पर बंद पड़ी ट्रेफिक लाइट
सिरसा। शहर के चौक-चौराहों पर लगीं ट्रैफिक लाइट शोपीस बनी हैं। इसके चलते शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति रहती है। हालांकि 10 दिन पहले ही इन लाइटों को शुरू करवाया गया था, लेकिन तीन-चार दिन बाद फिर से तकनीकी खामी के कारण बंद पड़ी हैं। यातायात पुलिस का कहना है कि कुछ लाइटों को टाइमिंग के कारण बंद किया गया जबकि कुछ खराब हो गई हैं। इन्हें शुरू करने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया गया है।
शहर में पांच स्थानों पर ट्रैफिक लाइटें लगी हुई हैं। इन ट्रैफिक लाइटों के बंद होने से आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है, वहीं, यातायात संभालने में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को भी काफी दिक्कत होती है। अब एक चौक पर कई-कई कर्मचारी हाथों के इशारों से वाहनों को रोकते दिखाई देते हैं।
जाम की स्थिति
शहर की मुख्य सड़क पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। आंबेडकर चौके से सांगवान चौक पर वाहन रेंगते हुए गुजरते नजर आते हैं। इसके अलावा बरनाला रोड पर दोपहर व देर शाम वाहन चालक जाम में फंस रहे हैं।
विज्ञापन
इन स्थानों पर बंद हैं ट्रैफिक लाइट
1. भूमण शाह चौक
2. लालबत्ती चौक (टाउन पार्क)
3. आंबेडकर चौक
4. सांगवान चौक
यहां टाइमिंग की समस्या
शहर के डबवाली रोड स्थित आंबेडकर चौक, बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक और सांगवान चौक की दूरी कम है। ट्रैफिक लाइट पर 80 सेकेंड के इंतजार के बाद मात्र 20 सेकेंड ही रोड क्रॉस करने के लिए मिले। इतने देर में ही कुछ वाहन गुजर पाते हैं और बाकी वाहन कतार में ही लगे रह जाते हैं। इसके चलते भी जाम की समस्या बनी रही है।
चौक-चौराहों पर नहीं जेब्रा क्रॉसिंग
सर्दी बढ़ने के साथ सुबह के समय धुंध का असर रहता है, इसके बावजूद शहर के चौक-चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग नहीं है। इस कारण लोगों को चौक पर कहां वाहन रोकना है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है। लोग सीधे ही चौक क्रॉस कर जाते हैं, यदि जेब्रा क्रॉसिंग बनी हो तो लोग आसानी से उसके ऊपर से गुजर सकते हैं। चौक के साथ साथ स्कूल व धार्मिक स्थानों पर भी सिंबल नहीं लगे हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि टाइमिंग के चलते कुछ स्थानों पर ट्रैफिक लाइट्स बंद की गई हैं, जबकि कुछ जगह लाइट्स खराब हैं, इन्हें जल्द दुरुस्त कराने का प्रयास जारी है।