फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The toilets were not repaired and the tender for their maintenance also ended.

Sirsa News: शौचालयों की नहीं हुई मरम्मत देखरेख का टेंडर भी हुआ खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
The toilets were not repaired and the tender for their maintenance also ended.
सिरसा। बस स्टैंड पर बना सावर्जनिक शौचालय। संवाद
सिरसा। नगर परिषद क्षेत्र के बाजारों, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के आसपास स्थापित 31 सार्वजनिक शौचालय को दुरुस्त और सफाई रखने के लिए नगर परिषद ने निजी एजेंसी को ठेका दिया हुआ है। अब इस एजेंसी को ठेका खत्म हो गया है। नगर परिषद ने नई एजेंसी के लिए टेंडर लगाया है। देखरेख व सफाई करने वाली एजेंसी के लिए गंभीरता दिखाई जा रही है।
विज्ञापन


अब नगर परिषद ने शौचालयों के लिए नई एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए हाल ही में 46 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। देखरेख के लिए दिए गए इन शौचालयों के हालात बेहतर नहीं है। लंबे समय से मांग के बावजूद सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत नहीं हुई हैं। नगर परिषद के हालात ऐसे है कि सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत व नवीनीकरण का टेंडर लगाने के बाद भी अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त चार से पांच शौचालय नये बनाए जाने है। उनका काम भी शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


--

बारिश में नहीं कर सकते हैं एंट्री

बस स्टैंड के बाहर बने सार्वजनिक शौचालय का हाल तो ऐसा है कि आमजन उसमें जाना मुनासिब नहीं समझता। बाहर से ही देखकर उसकी स्थिति का अंदाजा लगाकर लौट जाता है। दीवारों पर प्लास्टर उतर चुका है और जगह-जगह सीलन है। बारिश में यहां पर पानी भर जाता है। वहीं, चारों ओर बदबू भरा माहौल बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

जाट धर्मशाला के पास बने यूरिनल और शौचालय बंद
जाट धर्मशाला के सामने पुराने बस स्टैंड पर यूरिनल और शौचालय बनाए गए थे, जो कि बंद पड़े हैं। अब मौजूदा समय में वहां पर टैक्सी स्टैंड बना हुआ है। वहां के लोगों की ओर से कई बार इन्हें दुरुस्त करवाने की मांग उठती है, लेकिन इनकी ओर ध्यान नहीं दिया जाता है।

टाउन पार्क के शौचालय को मरम्मत की जरूरत
टाउन पार्क के अंदर शौचालय बना हुआ है। यहां पर सबसे ज्यादा संख्या में शहर के लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां तक कि सालासर बालाजी मंदिर, रेलवे स्टेशन होने के कारण बड़े स्तर पर लोग सुबह व शाम के समय यहां पर आते हैं। इसलिए इस पार्क में शौचालय की जरूरत है। मौजूदा समय में शौचालय के हालत बेहतर नहीं है। इसमें सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है।

--------------
सार्वजनिक शौचालयों के मरम्मत के लिए इंजीनियरिंग ब्रांच काम कर रही है। वहीं, एजेंसी का टेंडर खत्म होने वाला है। इससे पहले पहले दूसरी एजेंसी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हमारी ओर से इंजीनियरिंग ब्रांच से मांग की गई है कि सार्वजनिक शौचालयों को नया बनाया जाए या दुरुस्त करवाया जाए। लंबे समय से लोगों की ओर से यह मांग आ रही है।
- जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article