{"_id":"85e224a2475c2565b308937b7236b69d","slug":"the-team-will-arrive-tomorrow-bci-seedielu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू में कल पहुंचेगी बीसीआई की टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू में कल पहुंचेगी बीसीआई की टीम
सिरसा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधि विभाग के विद्यार्थियों के लंबे संघर्ष के बाद बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की टीम शुक्रवार को सीडीएलयू में दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रही है। निरीक्षण में सब ठीक ठाक रहा तो सीडीएलयू के लॉ विभाग को मान्यता मिल जाएगी। सीडीएलयू प्रशासन की ओर से टीम के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
बीसीआई की ओर से निरीक्षण न किए जाने के कारण पिछले तीन वर्षों से सीडीएलयू के लॉ विभाग को मान्यता नहीं मिल रही थी। मान्यता को लेकर लॉ के विद्यार्थियों ने संघर्ष भी किया था। सीडीएलयू की ओर से बीसीआई को निरीक्षण के आमंत्रित भी किया गया था पर लंबे अंतराल के बाद अब शुक्रवार व शनिवार को बीसीआई की टीम सीडीएलयू में पहुंच रही है। यह खबर सुन कर जहां लॉ के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है वहीं प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। लॉ विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेएस जाखड़ ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी कर पहले से ही बीसीआई को भेज दी गई है।
उन्होंने बताया कि कैंपस में तैयारियां चल रही है। उन्होंने बताया कि बीसीआई के अनुसार सभी मापदंड सीडीएलयू लॉ विभाग पूरे कर रहा है इसलिए उम्मीद है कि मान्यता मिलेगी। उन्होंने बताया कि कक्षा कक्ष, शिक्षक, पाठ्यक्रम, पुस्तकालय, मूट कार्ट हॉल बीसीआई के मापदंडों अनुसार तैयार हैं। इसके अलावा सभी कागजात भी तैयार किए गए हैं जिनके आधार पर मान्यता मिलनी है। टीम के आगमन को लेकर परिसर में रंग रोगन व पौधों की कटिंग भी की जा रही है ताकि परिसर सुंदर नजर आए।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे थे छात्र
सीडीएलयू के लॉ विभाग को मान्यता नहीं मिलने के कारण छात्र अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे थे। विभाग को मान्यता दिलवाने के लिए छात्रों ने कई दिनों लंबा किया था। आंदोलन के छात्र भूख हड़ताल पर भी चले गए थे बाद में आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने आंदोलन खत्म कर दिया था।