{"_id":"65f49903ec646804520f9744","slug":"the-team-of-kva-dav-girls-college-karnal-and-jcd-memorial-college-stood-first-sirsa-news-c-128-1-sir1002-116819-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: केवीए डीएवी कन्या महाविद्यालय करनाल और जेसीडी मेमोरियल कॉलेज की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: केवीए डीएवी कन्या महाविद्यालय करनाल और जेसीडी मेमोरियल कॉलेज की टीम रही प्रथम
Sat, 16 Mar 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय इंटर कॉलेजिएट वाॅलीबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन विभिन्न टीमों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कुल आठ टीमों ने सेमीफाइनल में हिस्सा लिया। वहीं दौरान 6 टीमें विजेता रही। टूर्नामेंट के समापन समारोह में रानियां के प्राचार्य डॉ. बीएस भोला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
राजकीय नेशनल कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेजिएट वॉलीबाल प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न कॉलेजों से आई 18 टीमें ने भाग लिया। जिनमें गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज गुरुग्राम, जनता कॉलेज कैथल, आर्य कॉलेज पानीपत केवीए डीएवी कन्या महाविद्यालय करनाल तथा सिरसा जिला की विभिन्न कॉलेजों की टीमें मुख्य रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. बीएस भोला ने सबसे पहले खिलाड़ियों का परिचय लिया और उनका उत्साह बढ़ाया। डॉ. भोला ने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। राजकीय नेशनल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप गोयल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. जीत राम शर्मा, राम कुमार, लेफ्टिनेंट शेर सिंह, डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. गीता कुमारी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सुनीता व अन्य मौजूद रहे।
लड़कियों की प्रतियोगिता के परिणाम
- केवीए डीएवी कन्या महाविद्यालय करनाल की टीम प्रथम
- आर्य पीजी कॉलेज पानीपत द्वितीय
- एमकेजेकेएम कॉलेज रोहतक तृतीय
लड़कों की प्रतियोगिता के परिणाम
- जेसीडी मेमोरियल कॉलेज की टीम प्रथम
- शाह सतनाम बॉयज कॉलेज सिरसा द्वितीय
- बीएआर जनता कॉलेज कैथल तृतीय
राजकीय नेशनल कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेजिएट वाॅलीबाल टूर्नामेंट का दूसरे दिन समापन हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों के रोमांचक खेल प्रतियोगिताएं हुई। 18 टीमों ने दो दिवसीय टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। वहीं सेमीफाइनल में 8 टीमें पहुंची। अंतिम दिन 6 टीमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
-डॉ. बलदेव सिंह, सचिव आयोजक व एसोसिएट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा विभाग, जीएनसी।