{"_id":"62cdbb937457a059a0646ebd","slug":"the-system-of-administration-is-weak-the-city-is-in-the-grip-of-encroachment-sirsa-news-hsr6365244187","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते शहर नहीं हो रहा अतिक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते शहर नहीं हो रहा अतिक्रमण मुक्त
विज्ञापन
सिरसा। शहर में हो रहा अतिक्रमण का विस्तार आमजन की मुश्किल बढ़ा रहा है। इसकी वजह से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है तो वहीं राहगीरों के लिए फुटपाथ की जगह भी नहीं रही है। शहर का शायद ही कोई बाजार व सड़कें होंगी, जहां अतिक्रमण न किया गया हो। इस प्रकार की व्यवस्था बिगड़ने में सबसे मुख्य वजह जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों की उदासीनता सामने आ रही है।
शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का जिम्मा नगर परिषद के पास है, लेकिन विभाग की ओर से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न किए जाने की वजह अतिक्रमणकारी भय मुक्त हो चुके हैं। नप की ओर से शहर में अनेक बार अभियान चलाया जाता है। इस दौरान दुकानों के बाहर रखे सामान जब्त भी किया जाता है परंतु जैसे-जैसे लोगों को विभागीय कार्रवाई की भनक लगती है तो अपना सामान हटा लेते हैं। इस प्रकार अतिक्रमण करने वाले विभागीय अधिकारियों की नजरों से बच जाते हैं। कार्रवाई के नाम पर कुछ दुकानदारों पर थोड़ा बहुत जुर्माना भी लगा दिया जाता है परंतु इस प्रकार से समस्या को स्थायी समाधान नहीं मिल पा रहा है। अतिक्रमण अभियान के बाद कुछ समय तक तो स्थिति ठीक हो जाती है परंतु इसके पश्चात फिर वहीं समस्या उत्पन्न होनी शुरू हो जाती है और लोग बेखौफ होकर दुकानों के बाहर रोड पर सामान रखने लगते हैं। अतिक्रमण की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह से बिगड़ने लगी है और सड़कों व बाजारों में जाम में फंसे वाहन चालकों को निकलने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ता है। इस प्रकार बिगड़ी व्यवस्था को लेकर अगर कोई सामान्य व्यक्ति किसी दुकानदार को सलाह भी देता है तो वे उक्त व्यक्ति पर ही भड़क जाते हैं।
इन बाजारों में सबसे अधिक अतिक्रमण
शहर के मोहता मार्केट, सदर बाजार, रोड़ी बाजार, सरकूलर रोड, जनता भवन रोड, डबवाली रोड, हिसारिया बाजार, नोहरिया बाजार, हिसार रोड, भादरा बाजार, गोशाला रोड व बेगू रोड पर सबसे अधिक अतिक्रमण किया गया है। यहां के दुकानदारों ने अनावश्यक सामान को दुकानों के बाहर रोड पर रखा है। वहीं बचे हुए स्थान पर वाहनों का पार्क किया गया है।
विज्ञापन
डबवाली रोड पर वाहन पार्किंग से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था
डबवाली रोड पर बड़ी संख्या में निजी अस्पतालों का संचालन होने की वजह से एंबुलेंस से लेकर लोगों के निजी वाहन सड़क पर ही पार्किंग कर देते हैं। निजी अस्पताल संचालकों के पास खुद की पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के चलते रोड पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। आलम यह है कि बाइपास रेलवे फाटक से बस अड्डा तक पहुंचने में जहां वाहन चालकों को मात्र पांच मिनट का समय लगता है वहीं उन्हें अब करीब 15 मिनट समय लगता है।
अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलाया जाएगा विशेष अभियान
नप की ओर से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाती है और अब इनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अगर कहीं अतिक्रमण किया गया है तो उसके खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा तथा बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई भी होगी।
- संदीप मलिक, ईओ नगर परिषद सिरसा।