{"_id":"66eb32c6118e5a3100073f94","slug":"the-system-has-broken-down-due-to-lack-of-cleanliness-piles-of-filth-are-forming-helpless-animals-are-dying-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-125900-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था चरमराई : सफाई न होने से लगे गंदगी के ढेर, बेसहारा पशु मार रहे मुंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था चरमराई : सफाई न होने से लगे गंदगी के ढेर, बेसहारा पशु मार रहे मुंह
Thu, 19 Sep 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
कालांवाली में लगे गंदगी के ढेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। गलियों, मुख्य बाजारों और सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं व जगह-जगह कचरा बिखरा हुआ है। बेसहारा पशु गंदगी के ढेर में मुंह मार रहे हैं। इस पर शहरवासियों ने सरकार व उपमंडल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि वह कई बार प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा।
शहरवासी संदीप वर्मा, कुलदीप सिंह, बिंदर सिंह, अजय जिंदल, रोहित जिंदल, मनीष, हन्नी, संजीव ने बताया कि पिछले कई माह से शहर में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही। सफाई कर्मचारी न ही गलियों में सफाई के लिए पहुंच रहे हैं और न ही शहर के मुख्य बाजारों में। इस गलियों व मुख्य बाजारों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। कचरे का उठान न होने के कारण दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अव्यवस्था के कारण बदबूदार वातावरण बना रहता है। इससे आमजन में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में रोजाना नियमित सफाई करवाई जाए और गंदगी का उठान करवाया जाए।
-- -- -- -
संयुक्त निदेशक की फटकार का भी नहीं दिखा असर
23 अगस्त को शहर के निरीक्षण के दौरान शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय हरियाणा की संयुक्त निदेशक मोनिका रानी ने भी मुख्य बाजारों में सफाई अव्यवस्था को लेकर नगरपालिका अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई थी और सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक उन आदेश का पालन नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
-- -- --
इन जगह पर हर समय लगे रहते है गंदगी के ढेर
शहर में बीएसएनल एक्सचेंज के पास, आरा रोड, भगत सिंह मार्केट, डाॅक्टर मार्केट, पुराना पंजरत्न सिनेमा रोड, पंजाब बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, माॅडल टाउन, पुरानी सब्जी मंडी, आर्य समाज रोड, हरियाणा बस स्टैंड के पास सहित कई जगहों पर हर समय गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। इसमें बेसहारा पशु मुंह मारते घूमते हैं।
-- -
शहर में कुल 37 सफाई कर्मचारी
शहर कालांवाली की आबादी करीब 30 हजार है। नगरपालिका में 15 वार्डों की गलियों व मुख्य बाजारों में सफाई करने के लिए 37 कर्मचारी है। इसमें 11 स्थाई कर्मचारी और 26 पेल रोल पर है। इसके अलावा डोर टू डोर कचरा उठान के लिए फर्म ने 5 टाटा एस, 1 ट्रैक्टर-ट्राॅली और 1 लोडर है। बावजूद इसके शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है।
-- -- -- -- -- -
गाड़ियां खराब होने के कारण आ रही दिक्कत
नगर पालिका की कचरा उठाने वाली गाड़ियां खराब हो गई हैं। सिरसा से सही नहीं होने के कारण इन्हें गुरुग्राम भेजा गया है। जल्द ही गाड़ियां सही होने के कारण शहर में नियमित सफाई करवाई जाएगी और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। - गिरधारीलाल, सचिव, नगर पालिका।