{"_id":"670ac5298835336546014de4","slug":"the-system-did-not-improve-workers-raised-slogans-against-the-government-and-officials-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127051-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नहीं सुधरी व्यवस्था, मजदूरों ने सरकार व अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नहीं सुधरी व्यवस्था, मजदूरों ने सरकार व अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी
Sun, 13 Oct 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार के कालांवाली में धान की खरीद का निरीक्षण करने के बाद भी व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। रोषित मजदूरों ने शनिवार को अपना कामकाज ठप रखा। मंडी मजदूरों ने धरने देकर सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया।
मजदूरों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी में अधिकारी कार्रवाई करने नहीं बल्कि अपनी सेटिंग करके मुनाफा कमाने आते हैं। मंडी में उपमंडल अधिकारियों, मार्केट कमेटी अधिकारियों, खरीद एजेंसी के अधिकारियों की मिलीभगत से सरकार, मजदूर व किसानों के साथ गड़बड़ी का खेल लगातार जारी है। शेलर संचालकों द्वारा राजस्थान व अन्य राज्यों से 1600 से 1800 रुपये में धान खरीदकर मंडी में उतरवाया जा रहा है। इसके बाद इस फर्जी पंजीकरण के माध्यम से सरकार को बेचकर सीधे तौर पर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। मंडी में बिना सफाई व बिना झराई के धान बैगों में भरा जा रहा है।
मजदूर यूनियन के प्रधान मुकेश कुमार, प्रधान केवल, सुखदेव डाबला, रमेश, सूरजभान, चन सिंह, सन्नी, सोमनाथ, चांदी राम व अन्यों ने बताया कि मंडी में धान की खरीद में मजदूर बेरोजगार हो गया है। त्योहार के दिनों में भी मजदूर को दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हुए हैं। सरकार की तरफ से मजदूरों के लिए 17 रुपये प्रति बैग मजदूरी का नियम है, लेकिन मंडी में बाहरी मजदूरों से 2 रुपये बैग में काम करवाया जा रहा है। मजदूरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मजदूरों को काम नहीं दिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा और बाहरी मजदूरों को काम नहीं करने दिया जाएगा। यदि सरकार व प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की तो वे रोड जाम करके रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
कालांवाली में मार्केट कमेटी सचिव और डीएफएसी मौके पर हैं और मजदूरों की समस्या दूर करवाने का प्रयास कर रहे हैं। वे मंडी में फर्जी पंजीकरण को लेकर हर गेट पास का सत्यापन करवा रहे हैं। बीते दिन भी प्रधान सचिव और डीसी सिरसा ने निर्देश दिए थे कि वे नियमानुसार धान की खरीद करें। शनिवार को भी 12 शैलराें की जांच करवाई गई है। यदि ऐसा है, तो वे अपने स्तर पर भी शेलरों की जांच कर लेते हैं। यदि कुछ गलत पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। - राहुल कुंडू, जिला कृषि विपणन अधिकारी, कालांवाली।
गत दिन भी हुआ था मंडी में हंगामा : गत दिन भी धान खरीद में गड़बड़ी को लेकर कालांवाली में प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार, डीसी शांतनु शर्मा, डीएमईओ राहुल कुंडू, मार्केट कमेटी सचिव जयवंती कासनिया, हैफेड मैनेजर प्रदीप खन्ना सहित कई अधिकारियों और शेलर संचालकों के सामने हंगामा हुआ था। इस दौरान निष्पक्ष जांच कर मजदूरों को रोजगार मुहैया करवाने की मांग की गई थी।