{"_id":"5d7bd9dd8ebc3e93dd48e677","slug":"the-students-protesting-for-water-and-fans-sirsa-news-rtk517785472","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाओं में खराब पंखों और ठंडे पानी की समस्या को लेकर विद्यार्थियों ने प्राचार्य कक्ष के समक्ष बैठकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाओं में खराब पंखों और ठंडे पानी की समस्या को लेकर विद्यार्थियों ने प्राचार्य कक्ष के समक्ष बैठकर की नारेबाजी
विज्ञापन
प्राचार्य को समस्या बताते छात्र।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कॉलेज में आये दिन समस्याओं को लेकर विद्यार्थी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते रहते हैं। शुक्रवार को विद्यार्थियों ने कक्षाओं में पंखे न चलने व ठंडा पानी उपलब्ध न होने के कारण प्राचार्य कार्यालय के बाहर बैठकर नारेबाजी की। करीब आधा घंटा प्रदर्शन करने के बाद विद्यार्थियों को अंदर बुलाया गया। प्राचार्य ने छात्रों की समस्याओं का सुना और उनका जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया।
छात्र बलराम, संदीप, प्रेमचंद, पकंज व रीतिक ने प्राचार्य से कहा कि बीते माह ज्ञापन देने के बाद भी कक्षाओं में अभी तक पंखे नहीं लगे और न ही पीने के पानी की समस्या हल हुई है। जिसपर प्राचार्य ने कहा कि काम अभी चल रहा है। कक्षाओं में पंखे लगाए जा रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा वाटर कूलर की डेली रिपोर्ट दी जाती है। अभी तक तो किसी वाटर कूलर के खराब होने की शिकायत नहीं आई है। छात्र बोले कि वाटर कूलर चल तो सभी रहे हैं लेकिन पानी ठंडा नहीं कर रहे। इस कारण बच्चों को गर्म पानी पीना पड़ रहा है। मेन पोर्च में जो वाटर कूलर लगा है उसमें पानी तो ठंडा आता है लेकिन एक ही नल में, जिसके कारण वहां लंबी लाइन लग जाती है। प्राचार्य ने कहा कि ठीक है जल्द ही उसे ठीक करवा दिया जाएगा। इमारत के कुछ कमरों में पंखे तो लगे हैं लेकिन वह चल नहीं रहे। अगर चल रहे हैं तो इतनी धीमी गति से की नीचे बैठे विद्यार्थियों को हवा नहीं लगती। प्राचार्य बोले कि उन कमरों में वोल्टेज की समस्या है। जिसके कारण पंखा नहीं चल पता। उसे भी ठीक करवा दिया जाएगा।
छात्रों ने कहा कि स्नातकोत्तर के अंग्रेजी विषय की किताबें लाइब्रेरी में उपलब्ध नहीं है। जिसे लेकर विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी जरूरी किताबों की सूची बनाकर विभागाध्यक्ष को दें। कॉलेज को लाइब्रेरी का बजट मिलते ही, किताबें मंगवा दी जाएंगी। प्राचार्य ने कहा कि जो मांगे लेकर यहां आए हैं मैं खुद उन कामों को आगे बढ़कर कर रहा हूं।
विज्ञापन
कॉलेज में नए पंखे लगाने व खराब पंखों को रिपेयर करने का कार्य चल रहा है। छात्रों ने जो मांगे रखी हैं उन पर पहले से कार्य चल रहा है।
-राम कुमार जागड़ा, प्राचार्य नेशनल कॉलेज।