फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The strength seen in Omprakash Chautala is exemplary: Vice President

जो मजबूती ओमप्रकाश चौटाला में देखी वो अनुकरणीय : उपराष्ट्रपति

Sun, 22 Dec 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
The strength seen in Omprakash Chautala is exemplary: Vice President
चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि देते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। 
सिरसा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ ने शनिवार को तेजाखेड़ा फार्म में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि किसान के प्रति शासन और व्यवस्था क्रूर होती है, लेकिन चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने यह निश्चित कर दिया कि देश का उत्थान, प्रगति, शांति, विकास, किसान और गांव के विकास से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने हमें सिखाया कि रास्ता कठिन होगा, लोग बेवजह समस्याएं पैदा करेंगे, आपके कीर्तिमान को सही रूप से नहीं मानेंगे, पर निश्चित लक्ष्य है, किसान और ग्रामीण दोनों महत्वपूर्ण हैं। विकसित भारत का सपना किसान के खेत और ग्रामीण विकास से निकलेगा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि जो मजबूती मैंने उनमें देखी, वो अनुकरणीय है। हमारे लिए मार्ग प्रशस्त करती है।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के साथ अपने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि 5 दिन पहले ही उनसे मेरी बात हुई थी। उस समय भी वो मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहे थे, मेरी चिंता ज्यादा कर रहे थे। 35 साल पहले का वो दिन, जब उन्होंने मेरा हाथ पकड़ कर जो यात्रा शुरू करवाई, 9वीं लोकसभा में निर्वाचित करवाकर, मंत्री पद देकर, वो मैं भूल नहीं सकता। जब भी मौका मिला, मुझे उनका आशीर्वाद मिला। राज्यपाल का पद ग्रहण करते ही मैंने उनका आशीर्वाद लिया। जब खबर आई कि ओपी चौटाला की धर्मपत्नी नहीं रहीं, तब मेरी पत्नी ने कहा कि तुरंत पहुंचना है। मेरी पत्नी ने कहा- जब अपना इकलौता बेटा गया तब चौधरी ओमप्रकाश जी ने कहा कि अर्जुन भी अपने बेटे को नहीं बचा पाए थे, तुम आगे बढ़ते रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed