{"_id":"67e44611608a5a07540b7c19","slug":"the-state-team-arrived-to-investigate-the-civil-hospital-no-fault-was-found-sirsa-news-c-128-1-slko1008-135326-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नागरिक अस्पताल में जांच करने पहुंची स्टेट टीम, नहीं मिली खामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नागरिक अस्पताल में जांच करने पहुंची स्टेट टीम, नहीं मिली खामी
Wed, 26 Mar 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में स्टाफ से पूछताछ करतीं डॉ. रश्मि। संवाद
सिरसा। जिला नगारिक अस्पताल में बुधवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन के लिए राज्य की ओर से जांच करने के लिए टीम विशेष टीम पहुंची। इससे पहले नागरिक अस्पताल में छोटी-छोटी खामियों को दूर कर व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया। निरीक्षण के दौरान कोई बड़ी खामी नहीं मिली। पूरा स्टाफ अलर्ट मोड पर रहा। सभी चिकित्सक व स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारी ड्रेस कोड में दिखाई दिए।
बता दे कि एनक्वास जांच के लिए केंद्रीय स्तर से डाॅ. रश्मि दो दिन तक सिरसा में रहकर नागरिक अस्पताल का गहनता से निरीक्षण करेंगी और विभाग को सर्टिफिकेशन के लिए आवश्यक बिंदुओं पर कार्य करने के लिए सुझाव देंगी। निरीक्षण के पहले दिन उन्होंने ट्रामा सेंटर सहित ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, एमसीएच यूनिट व फार्मेसी का निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने संतुष्टि जताई।
एक माह बाद केंद्रीय स्तर से अधिकारियों की टीम निरीक्षण के लिए पहुंचेगी
नागरिक अस्पताल को पहले कायाकल्प का अवाॅर्ड मिल चुका है। इसके चलते इस बार एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन किया गया है। ऐसे में एनक्वास सर्टिफिकेशन मिलने से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिल सकेगी। इसके लिए एक माह बाद केंद्रीय स्तर से अधिकारियों की टीम निरीक्षण के लिए पहुंचेगी। इससे पूर्व सर्टिफिकेशन के लिए आवश्यक मापदंडों के आधार पर तैयारियाें की समीक्षा करने के लिए डाॅ. रश्मि पहुंची हैं। इनके सुझाव व आवश्यक दिशा-निर्देशों पर काम करने के बाद जब फाइनल निरीक्षण के लिए टीम पहुंचेगी तो उसके आधार पर नागरिक अस्पताल को अंक मिलेंगे। यदि यह अंक 70 प्रतिशत से अधिक होंगे तो केंद्र से नागरिक अस्पताल को एनक्वास का सर्टिफिकेशन प्राप्त होगा।