फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The soul's rule over the mind and senses makes a man great: Pandit Sugan Sharma

आत्मा का मन और इंद्रियों पर शासन मनुष्य को बनाता है महान : पंडित सुगन शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The soul's rule over the mind and senses makes a man great: Pandit Sugan Sharma
सिरसा। कथा सुनते हुए श्रद्धालु। विज्ञ​प्ति
सिरसा। प्रभात पैलेस में श्री बंशीवट कथा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास पंडित सुगन शर्मा ने कथा का पाठ किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कंस वध और अन्य राक्षसों के अंत पर चर्चा की। भागवत कथा के दौरान श्री कृष्ण और राधा के विवाह व सखियों संग रास की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

पंडित सुगन शर्मा ने कहा कि आत्मा का मन और इंद्रियों पर शासन मनुष्य को महान बनाता है। भागवत में व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के चार सूत्र दिए गए हैं। जिनमें संयम, श्रेष्ठ कर्म, नाम जप और यज्ञ है। उन्होंने कहा कि वेदानुकूल शुभ कर्म, आचरण, धन, यश, मन, सुख-सम्मान का दाता है, जबकि पाप निकृष्ट कर्म मानव को पतन की और ले जाता है।
विज्ञापन

संयम का अर्थ-शरीर, इंद्रियों और मन पर अनुशासन है। इंद्रियों और मन का स्वभाव है। विषयभोगों, विलास और निकृष्ट कर्मों का आचरण। कथा व्यास ने बताया कि परमात्मा स्वयं प्रेम का ही रूप है। प्रेम से ऊपर कोई संबंध नहीं है, लेकिन प्रेम निष्कपट और निष्काम काम होना चाहिए, तभी वह परमात्मा को प्रिय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा दौरान भगवान श्रीकृष्ण के कंस का वध करने, श्री कृष्ण संग रुक्मणि के विवाह, मां कात्यानी की पूजा का महत्व समझाया। तत्पश्चात श्रीकृष्ण व रुक्मिणी विवाह की झांकी निकाली गई। इस दौरान मंगल गीत गाए गए। कथा के अंत में श्री बंशीवट कथा समिति के प्रधान इंद्रकुमार चिड़ावेवाला, उपप्रधान सुनील गोयल, सचिव संजय तायल, सहायक उपप्रधान राधेश्याम बंसल, कोषाध्यक्ष रामकुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed