फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The second section of the farmers will stage a protest at the Small Secretariat from today

किसानों का दूसरा धड़ा आज से लघु सचिवालय पर देगा धरना

Sun, 11 Oct 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The second section of the farmers will stage a protest at the Small Secretariat from today
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे किसान। - फोटो : Sirsa
तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन में गुटबाजी हावी होने लगी है। आंदोलनरत किसानों का एक धड़ा जहां इस साजिश के पीछे प्रदेश सरकार का हाथ होने की बात कर रहा है। वहीं, दूसरे धड़े के नेताओं का कहना है कि किसानों के हक की लड़ाई हम लोग ही लड़ेंगे। इन लोगों ने सोमवार से लघु सचिवालय पर धरना देने का एलान किया है, जबकि शहीद भगत सिंह स्टेडियम के सामने पहले धड़े का धरना रविवार को छठे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

मालूम हो कि किसान संगठनों ने नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन की शुरुआत सिरसा से की थी। छह दिन पहले उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के निवास के घेराव की घोषणा के साथ आंदोलन की शुरुआत हुई थी। हालांकि प्रदेश भर से किसान जुटाने के बावजूद किसान संगठन मंत्रियों के आवास तक नहीं पहुंच सके। जिला प्रशासन की सख्ती के आगे किसानों का जोश ठंडा पड़ गया। विरोधी दलों के नेताओं के आने के बावजूद अशांति फैलाने के आरोप में पहले दिन ही सात प्रमुख नेताओं सहित 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। कई नेताओं को हिरासत में भी लिया गया। उसी दौरान प्रशासन के साथ वार्ता के बाद किसान नेशनल हाईवे के स्थान पर किसान शहीद भगत सिंह स्टेडियम के समक्ष धरना देने को तैयार हो गए। उसके बाद से यहां किसानों का धरना जारी है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता मंदीप नथवान ने कहा कि भाजपा सरकार हमारे आंदोलन को फेल करना चाहती है और दबाव बनाने के लिए नए-नए प्रयास कर रही है। लेकिन सरकार यह नहीं जानती कि वह आंदोलन को जितना दबाएगी, आंदोलन उतना ही तेज होगा। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला किसानों के आंदोलन को दो फाड़ करवाना चाह रहे हैं, जबकि हमारे साथ 12 जत्थेबंदियां हैं, हमें डिप्टी सीएम से इस्तीफा लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ किसानों का दूसरा गुट सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना लगाएगा। इस गुट के नेता राष्ट्रीय किसान संगठन के अध्यक्ष जसबीर सिंह भाटी का दावा है कि उनके साथ 11 किसान जत्थेबंदियां है। यह गुट 13 अगस्त को सांसद सुनीता दुग्गल के आवास का घेराव करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed