{"_id":"6af4b6f66827968e6d0e3aa4","slug":"havoc-in-gatepass-cutting-sirsa-news-c-128-1-sir1007-168275-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रोड़ी अनाज मंडी में ट्रैक्टरों पर मोटरसाइकिलों के नंबर से कट रहे टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रोड़ी अनाज मंडी में ट्रैक्टरों पर मोटरसाइकिलों के नंबर से कट रहे टोकन
Thu, 12 Nov 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
रोड़ी अनाज मंडी में हाथ में नंबर लिखे हुए कागज पकड़े शैलर मालिक व सरकारी एप पर नंबर की जांच के
जॉन डियर ट्रैक्टर पर मिला सोनालिका का नंबर, कहीं मोटरसाइकिल का नंबर लगाकर भी कटवाए जा रहे गेट पास
- बिना सत्यापन के टोकन काटने पर उठे सवाल
फोटो-- 19 से 22
संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। रोड़ी अनाज मंडी में धान खरीद के दौरान गेट पास जारी करने की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कोई भी नंबर लगाकर गेट पास के टोकन कटवाए जा रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि संबंधित नंबर सही है या गलत, किस वाहन का है और किस राज्य में पंजीकृत है। इसकी जांच करने की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही। मामले में सामने आया है कि ट्रैक्टरों पर मोटरसाइकिलों के नंबर लगाकर भी गेट पास जारी करवाए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जब मंडी में खड़े वाहनों के नंबरों की सरकारी एप के माध्यम से जांच की गई तो कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। एक जॉन डियर ट्रैक्टर पर सोनालिका ट्रैक्टर का पंजीकरण नंबर लगा मिला।
विज्ञापन
जांच में यह भी पता चला कि संबंधित नंबर वाले वाहन का बीमा करीब पांच वर्ष पहले ही समाप्त हो चुका है। वहीं, एक अन्य मामले में जॉन डियर ट्रैक्टर पर मोटरसाइकिल का नंबर लगाकर गेट पास कटवाने की बात सामने आई है।
इससे स्पष्ट होता है कि मंडी में टोकन जारी करने से पहले वाहन के पंजीकरण नंबर का सत्यापन नहीं किया जा रहा। ऐसे में किसी वाहन पर फर्जी या किसी दूसरे वाहन का नंबर लगाकर सरकारी खरीद प्रक्रिया में प्रवेश किया जा रहा है।
वाहन नंबर सत्यापन करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं
इस संबंध में मार्केट कमेटी की ओर से गेट पास काटने की ड्यूटी पर तैनात विकास ने बताया कि उनका काम केवल गेट पास जारी करना है। वाहन नंबर का सत्यापन करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। किसान या शैलर मालिक की ओर से जो भी नंबर बताया जाता है उसी आधार पर टोकन काट दिया जाता है।
विज्ञापन
- बिना सत्यापन के टोकन काटने पर उठे सवाल
फोटो