Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mla inspected auto market colony

Sirsa News: विधायक पहुंचे ऑटो मार्केट, सफाई न देखकर जताई नाराजगी

Thu, 12 Nov 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 12 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
mla inspected auto market colony
विधायक को हालात दिखाते हुए ऑटो मार्केट के लोग। सोशल मीडिया
- विधायक सेतिया बोले-शहर के हालात पर धरना देना पड़ा तो भी देंगे
विज्ञापन

फोटो ----23,24,25

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। विधायक गोकुल सेतिया दोपहर के समय ऑटो बाजार के लोगों के बुलावे पर वहां पहुंचे। लोगों ने उन्हें ऑटो बाजार की सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण के हालात दिखाए। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
गोकुल सेतिया ने कहा कि यदि लोगों की मांगों को लेकर धरना देना पड़ा तो वे भी देंगे। विधायक की नाराजगी देख एक घंटे बाद ही नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

गोकुल सेतिया ने सिरसा के हालात की तुलना पाकिस्तान से की। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिरसा को हरियाणा का हिस्सा नहीं समझती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा आते हैं और ग्रीवेंस के चेयरमैन भी हैं। इसके बावजूद ऐसे हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकुल सेतिया ने कहा कि ऑटो बाजार के लोग बदतर जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। अधिकारी स्वच्छता अभियान चलाते हैं और विकास का ढिंढोरा पीटते हैं। उन्होंने विधानसभा के अंदर ऑटो बाजार के हालात दिखाए थे लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सरकार पर उठाए सवाल
विधायक ने निकाय विभाग, कर और अधिकारियों की नियुक्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि ये किस लिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पेट्रोल पंप और होटल की जगह बेचकर बाजार में पैसा खर्च करने के आदेश दिए थे। गोकुल सेतिया ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो वे सिरसा या विधानसभा में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed