फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The road has been broken in the grain market for one and a half years, the jobbers warned of picketing

Sirsa News: अनाज मंडी में डेढ़ वर्ष से टूटी पड़ी है सड़क, आढ़तियों ने दी धरना देने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The road has been broken in the grain market for one and a half years, the jobbers warned of picketing
अनाज मंडी स्थित कबीर चौक पर खस्ता हालत रोड ।  विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पाइप लाइन डालने के बाद भी डेढ़ वर्ष से मंडी में सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। जिसके कारण आढ़तियों, दुकानदारों के साथ शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी आढ़ती रोड के निर्माण की मांग को लेकर भी धरना प्रदर्शन कर चुके है। लेकिन अधिकारियों की ओर से अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण इस सड़क से गुजरने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर की अनाज मंडी में कबीर चौक से सी ब्लॉक तक तथा जनता भवन रोड को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति पिछले डेढ़ वर्ष से खराब पड़ी है। डेढ़ वर्ष पहले पानी निकासी की पाइप डालने के लिए इस सड़क को तोड़ दिया था। जिसके पश्चात अधिकारियों ने रोड के निर्माण को लेकर अभी तक कोई भी सुध नहीं ली है। जिसके कारण किसानों व अन्य वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर लाल मेहता ने बताया कि सीजन शुरू होने से पहले उन्होंने एक दिन कबीर चौक पर धरना देकर सरकार व अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया था। जिसके पश्चात संबंधित अधिकारियों ने जल्द ही रोड के निर्माण को लेकर आश्वासन दिया। लेकिन अब दो माह बीत चुके है और सीजन भी निकल गया है। फिर भी अधिकारियों की ओर से रोड का निर्माण नहीं किया गया है। बारिश के दिनों में यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं। कई ट्राॅलियां पलट चुकी हैं, लेकिन फिर भी अधिकारी इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। रोड पर मिट्टी ही मिट्टी डाली गई है। हवा के चलने के कारण यहां दुकानदारों को मिट्टी उड़ने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का हल नहीं किया गया तो वह फिर से धरना देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed