{"_id":"66f0c6fa16932fa9c803ff06","slug":"the-road-has-been-broken-for-one-and-a-half-month-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-126104-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डेढ़ माह से तोड़कर छोड़ा मार्ग, प्रतिदिन तीस हजार से ज्यादा वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डेढ़ माह से तोड़कर छोड़ा मार्ग, प्रतिदिन तीस हजार से ज्यादा वाहन चालक परेशान
Mon, 23 Sep 2024 07:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। एयरफोर्स के पास डबवाली रोड को दोहरीकरण करने के लिए तोड़कर छोड़ दिया गया है। पिछले डेढ़ माह से निर्माण कार्य अटका हुआ है। धूल मिट्टी के कारण प्रतिदिन गुजरने वाले 30,000 से ज्यादा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के समय टूटा रोड हादसों को न्योता देता है। कई बार वाहन चालक पत्थरों पर गिरकर घायल हो चुके हैं।
कई सालों से डबवाली रोड का एक किलोमीटर के करीब का टुकड़ा सिंगल लेन था। इस कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती थी। ऐसे में सरकार ने इसके दोहरीकरण की योजना बनाई। बीएंडआर विभाग की ओर से डिवाइडर के साथ सड़क का दोहरीकरण किया जाना है। इस पर करीब एक करोड़ पांच लाख रुपये खर्च होने है। इसके साथ ही रोड पर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जानी हैं। निर्माण के लिए विभाग की ओर से इस रोड को तोड़कर छोड़ दिया गया है। निर्माण की गति बेहद धीमी होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। परेशान लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।
दो हजार से ज्यादा लोगों का नियमित आना जाना
इस रोड से दो हजार से ज्यादा लोग नियमित रूप से गांव मीरपुर, अहमदपुर, खैरेकां, झोपड़ा, सहारणी, बप्पां, बुर्ज, सवाईपुर, पंजुआना, ढाबा आदि गांवों से आते हैं। इसके अतिरिक्त डबवाली, कालांवाली, ओढ़ा, पंजाब व राजस्थान से लोग व्यापार व उपचार के लिए आते हैं। 30,000 से अधिक वाहनों को प्रतिदिन आवागमन इस सड़क से होता है।
विज्ञापन
रजवाहे की पुलिया आज तक नहीं बनी
सड़क निर्माण से पूर्व जब सड़क की खोदाई का कार्य किया, तो उस समय माइनर की पुलिया टूट गई थी। 20 दिन से ज्यादा का वक्त गुजर जाने के बाद भी अभी तक पुलिया को बनाने का कार्य नहीं हुआ है। आलम यह है कि सिंगल लेन सड़क से हजारों वाहनों को गुजरना पड़ता है। रात के समय रोशनी कम होने पर यह पुलिस हादसों का कारण बनती है।
रोड निर्माण अटकने के चलते धूल के कारण जीना मुहाल हो गया है। वाहनों काे भी नुकसान हो रहा है। कई बार बड़े वाहनों से उछलकर पत्थर दूसरे वाहन चालकों को चुके हैं। -मुकेश कुमार, मीरपुर।
एक माह से ज्यादा वक्त हो गया है। सड़क तोड़कर पत्थर डाल दिए गए हैं। काम से शहर जाते हैं, तो दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है।धूल मिट्टी के कारण आप अनियंत्रित हो सकते हैं। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण करवाया जाए। - जसवीर सिद्धू, मीरपुर।
रोड को तोड़ हुए करीब दो माह हो गए हैं। काम कछूआ चाल से किया जा रहा है। इस कारण लोग परेशान है। सड़क पर पत्थर बिछाकर छोड़ दिए हैं, इनके कारण कई बार वाहन चालक चोटिल हो चुके है। प्रशासन और विभाग को चाहिए कि इस सड़क का काम जल्द से पूर्ण करवाए। - नरेश वर्मा, मीरपुर ढाणी।
रोड को चोड़ा किया गया है, जो अच्छी बात है। मगर, रोड बनाने में देरी बहुत की जा रही है। ठेकेदार या अधिकारी कभी रोड की जांच करते हुए नजर नहीं आए है। 20 दिन बीत जाने के बाद भी एक टूटी पुलिया नहीं बनी है। लगभग एक किलोमीटर के इस रोड को बनाने में दो महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। अभी तक जिस गति से काम चल रहा है, एक माह का वक्त ओर लगा जाएगा। - कृष्ण सिंह, अहमदपुर।