फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The removed Home Guard jawans should be brought back

बिना नोटिस और गलत तरीके से हटाए गए होमगार्ड के जवानों की हो वापसी : चंद्रपाल तंवर

Sat, 21 Sep 2024 06:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
The removed Home Guard jawans should be brought back
सिरसा। ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने कहा कि बिना नोटिस और गलत तरीके से हटाए होमगार्ड के जवानों की वापसी होनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भारत सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता विनोद कुमार अटवाल ने बताया कि हरियाणा होमगार्ड विभाग में सैंकड़ों जवानों को बिना किसी कारण के हटा दिया गया था। वर्ष 2018 में हरियाणा के होमगार्ड जवानों ने अपनी जायज मांगों को लेकर सेक्टर-5, पंचकूला में धरना दिया था। इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने 365 दिन रोजगार और पुलिस के समान वेतन व अन्य सुविधाओं की मांग की थी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से अनुशासनहीनता के आरोप लगाते हुए सैंकड़ों होमगार्ड के स्वयंसेवकों को 2018-2019 से लेकर 2024 तक होम गार्ड विभाग से बाहर कर दिया। एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता विनोद कुमार अटवाल ने बताया कि 2010 से लेकर और वर्ष 2018 तक भी काफी जवानों को गलत तरीके से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारियों में मुख्यमंत्री के बयान से रोष : नरेंद्र दिनोद



सिरसा। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेन्द्र दिनोद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रदेश के कर्मचारियों को देख लेने व चुड़ी चढ़ाने की बात कहना गलत है। वे ईमानदारी व मेहनत से जनहित के लिए 12 से 14 घंटे काम करने वाले कर्मचारियों को बेइज्जत कर रहे हैं।
21 सितंबर को भिवानी में होने वाली कन्वेंशन में सरकार के इस आचरण व कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी। महासचिव सुमेर सिवाच एवं प्रदेश प्रवक्ता व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अभी तक सरकार ने कर्मचारियों की कोई मांग नहीं मानी है। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष है।


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगातार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों की जा रही अनदेखी व वादाखिलाफी को लेकर 21 सितंबर को भिवानी सांस्कृतिक सदन में राज्य स्तरीय कन्वेंशन की जाएगी। कन्वेंशन में प्रदेश के सभी डिपो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। कन्वेंशन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर फोगाट, ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरबत सिंह पूनिया व सीटू के राज्य महासचिव जयभगवान संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को ज्ञापन देकर मांग की जाएगी सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में स्पष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed