फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The relative came wearing the clothes of the woman, left the car and ran

महिला के कपड़े पहनकर आया रिश्तेदार, गाड़ी छोड़कर भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
The relative came wearing the clothes of the woman, left the car and ran
सिरसा। गांव बालासर में एक शादी समारोह में रिश्तेदार अपराध की नीयत से गाड़ी में महिला के कपड़े पहनकर आया, लेकिन परिजनों के शक होने पर वह अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। गाड़ी में महिला के कपड़े भी बरामद हुए हैं। पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार निवासी बालासर ने बताया कि 3 मार्च की रात्रि को परिवार में शादी थी। शाम को दूध पिलाने की रस्म में परिवार के लोग पड़ोस के घर में गए हुए थे। इसी दौरान एक महिला उनके सभी घरों में बार-बार चक्कर लगा रही थी। बार-बार चक्कर लगाने पर संदेह हुआ और उसका पीछा किया तो महिला के वेश में वह पुरुष था। वह कुछ दूर खड़ी गाड़ी में बैठकर भागने लगा। सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक व्यक्ति गाड़ी में महिला के कपड़े डालते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद उक्त व्यक्ति गाड़ी लेकर गांव धोतड़ में विवाह स्थल पर पहुंच गया। रात्रि को गाड़ी को वहां देखकर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की तलाशी ली तो वहां से महिला के कपड़े बरामद हुए हैं। व्यक्ति की पहचान राजकुमार निवासी गांव मुंशीवाली, तहसील रतिया जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है, जो दुल्हन के फूफे का भांजा लगता है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed