{"_id":"6ac3d9557c9c71229609c5f3","slug":"the-purchase-of-damp-paddy-has-been-stuck-now-with-new-markets-opening-relief-will-come-from-the-crowd-and-chaos-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166221-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नमी से अटकी धान की खरीद, अब नई मंडी खुलने से भीड़ और अव्यवस्था से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नमी से अटकी धान की खरीद, अब नई मंडी खुलने से भीड़ और अव्यवस्था से मिलेगी राहत
Mon, 05 Oct 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। धान की सरकारी खरीद शुरू हुए पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन नमी के कारण किसानों को खरीद का इंतजार है। मुख्य अनाजमंडी में लगातार बढ़ रही आवक और व्यवस्थाओं को देखते हुए प्रशासन ने अब खरीद का स्थान बदलने का निर्णय लिया है। मंगलवार से डबवाली बाईपास स्थित नई एडिशनल अनाजमंडी में धान की सरकारी खरीद होगी।
प्रशासन ने किसानों से धान सूखाकर नई मंडी में लाने की अपील की है। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से नई मंडी में खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां गेट और चारदीवारी का निर्माण हो चुका है। कुछ शेड भी तैयार हैं। हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। किसानों को मैसेज जारी करने के साथ आढ़तियों को भी नई मंडी में खरीद करने के आदेश दिए गए हैं।
नई मंडी में खरीद शुरू होने से किसानों को मुख्य मंडी की भीड़ और अव्यवस्था से राहत मिलने की उम्मीद है। यहां किसानों के वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा रहेगी। ट्रक और अन्य वाहनों से फसल का उठान भी तेजी से हो सकेगा। बेसहारा पशुओं और टूटी सड़कों की समस्या से भी किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
अस्थायी शौचालयों की रहेगी व्यवस्था
अधिकारियों के अनुसार नई मंडी में दो से तीन दिन के अंदर स्थायी शौचालय शुरू कर दिए जाएंगे। तब तक किसानों की सुविधा के लिए अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था रहेगी। इससे खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को परेशानी नहीं होगी।
डबवाली हाईवे से आने वाले किसानों को राहत
नई अनाजमंडी डबवाली हाईवे से लगते गांवों के किसानों के लिए सुविधाजनक रहेगी। हाईवे के साथ मंडी होने से किसान कम समय में खेतों से धान के कई चक्कर लगा सकेंगे। एयरफोर्स से चतरगढ़पट्टी तक बने दस ब्रेकरों के कारण लोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली को होने वाले नुकसान से भी किसान बच सकेंगे।
-- -
नई एडिशनल अनाजमंडी में धान की खरीद की व्यवस्था की गई है। मंगलवार से किसानों से अपील है कि वे नई मंडी में ही धान की फसल को सूखाकर लेकर आएं। इससे किसान की फसल की खरीद हो सकेगी। मंडी में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। - वीरेंद्र मेहता, मार्केट कमेटी सचिव, सिरसा।
-- -
मंडी को दो दिन के अंदर हैंडओवर कर दिया जाएगा। किसानों के लिए मंडी को खोल दिया गया है। पार्किंग से लेकर अन्य सुविधाएं किसानों को मिलेंगी। - विनोद कुमार, एसडीओ, मार्केटिंग बोर्ड।