{"_id":"659ada5c8947e597940f6348","slug":"the-protest-will-continue-until-the-new-hit-and-run-law-is-repealed-sirsa-news-c-128-1-svns1027-13151-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नया हिट एंड रन कानून रद्द होने तक जारी रहेगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नया हिट एंड रन कानून रद्द होने तक जारी रहेगा धरना
विज्ञापन
भावदीन टोल प्लाजा पर पक्के मोर्चे पर बैठे किसान व चालक
सिरसा। हिट एंड रन कानून के विरोध में भावदीन टोल प्लाजा पर ट्रक, टैक्सी चालकों के साथ किसानों का छठें दिन भी पक्का धरना जारी है। रविवार को धरनास्थल पर हुई बैठक में ऑल इंडिया ट्रक ट्रासंपोर्ट एंड सारथी राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार यादव ने धरनारत चालकों और किसानों के साथ बातचीत की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जब तक हिट एंड रन कानून वापस नहीं होता है, तब तक धरना जारी रहेगा।
बता दें कि किसानों और चालकों के भावदीन टोल को टोल फ्री करवाने की योजना प्रदेशस्तरीय कमेटी ने रोक दी है। ऐसे में भारी वाहनों को प्रदर्शनकारियों द्वारा रोका जा रहा है, उनके नंबर नोट किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के इसी डर से बड़े वाहन अब आसपास के गांवों व राजस्थान से जुड़े रास्तों से सिरसा से बाहर जा रहे हैं। इस कारण कई किलोमीटर का लंबा सफर वाहन चालकों को करना पड़ रहा है। वहीं, टोल प्लाजा को प्रतिदिन 200 से ज्यादा भारी वाहनों व छोटे लोडिंग वाहनों से होने वाली कमाई का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आज बैठक हुई है। बैठक के बाद निर्णय हुआ है कि सरकार जब तक इस काले कानून को वापस नहीं लेती है, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
-- -- मनजीत सिंह , प्रधान ट्रक यूनियन।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -सरकार को कानून को रद्द करना चाहिए। जब तक रद्द नहीं किया जाएगा विरोध जारी रहेगा। सभी चालक साथियों को इस कानून के बारे में जागरूक किया जाएगा और साथ जोड़ा जाएगा। - डाॅ. राजकुमार यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया ट्रक ट्रासंपोर्ट एंड सारथी राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा