{"_id":"67f815044d0dc6f2130644a8","slug":"the-procession-of-vishwa-samrat-shri-balaji-maharaj-was-taken-out-with-great-pomp-sirsa-news-c-128-1-slko1008-136143-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धूमधाम से निकाली गई विश्व सम्राट श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धूमधाम से निकाली गई विश्व सम्राट श्री बालाजी महाराज की शोभायात्रा
Fri, 11 Apr 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में शोभायात्रा को ध्वजा दिखाकर रवाना करते हुए भाजपा नेता गोबिंद कांडा।
सिरसा। श्रीराम नाम प्रभात चैरिटेबल ट्रस्ट के श्री सालासर धाम मंदिर सिरसा में श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार को श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ चार दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा बेगू रोड स्थित महाराजा अग्रसेन स्कूल से शुरू हुई। स्कूल में श्री बालाजी महाराज के दरबार में भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने शीश नवाया। उन्होंने ज्योति प्रज्ज्वलित करते हुए पूजा-अर्चना की। पंडित जलराम शर्मा ने विधिवत रूप से पूजा संपन्न करवाई। भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने धर्मध्वजा दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया और भक्तों को ध्वजा थमाई।
शोभायात्रा में अनेक देवी-देवताओंं की झांकियों को शामिल किया गया। शोभायात्रा की अगुवाई करते हुए बैंड बाजा पार्टी ने भजन की धुन बजाई, जिस पर बालाजी के भक्त झूमे। बाजारों से होते हुए आई शोभायात्रा पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की। श्री बालाजी के दरबार के समक्ष शीश नवाने के लिए सालासर मंदिर में लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली।
विज्ञापन
शोभायात्रा के दौरान जयश्री राम, जय हनुमान, जय बालाजी के जयघोष से पूरा आसमान गुंजायमान हो उठा। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु हाथों में धर्म ध्वजा लिए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान झांकियों के साथ कलाकारों ने नृत्य किए।
गोबिंद कांडा ने कहा कि सिरसा धर्मनगरी है। यहां पर सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। धर्मनगरी सिरसा धार्मिक आयोजनों में सर्वोपरि है, यह हमारा सौभाग्य है। ऐसे पावन मौके हम सभी को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक कार्यक्रमों, लंगर, भंडारों में शिरकत करने और प्राकृतिक आपदाओं के समय सहायता करने की ओर युवा वर्ग का रुझान बढ़ता जा रहा है। धर्मनगरी सिरसा के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां अधिकांश धार्मिक आयोजन युवा वर्ग द्वारा करवाए जा रहे हैं। कांडा ने कहा कि राम भक्त हनुमान के जीवन से हमें आदर्श भक्त की पहचान होती है। उन्होंने सभी भक्तों श्री हनुमान जन्मोत्सव व महावीर जयंती की बधाई ओर शुभकामनाएं दीं।
शोभायात्रा के दौरान महिला कलाकार ने नंगे पांव तलवार पर खड़ा होकर सिर पर मटकी रखकर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। शोभायात्रा की अगुवाई गोपाल सर्राफ, अश्वनी राठी संरक्षक, महासचिव राधेश्याम झूंथरा, कृष्ण कुमार गोयल कोषाध्यक्ष, सत्यप्रकाश गोयल, राजकुमार गोयल चिडावावाले, अमित बांसल, पुरुषोत्तमदास, सुभाष मोगा, शिवशंकर गोयल, दीपक गोपाल गोयल, महेश बंसल, संजीव जैन एडवोकेट, प्राचार्या जपनीत कौर, उप प्राचार्या शिवा गुप्ता, नंद किशोर लढ़ा, संजय गोयल एडवोकेट, राजेंद्र गनेरीवाला आदि शामिल हुए।