फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The problem remained in the portal on the second day as well, eligible returned without making changes in PPP

Sirsa News: दूसरे दिन भी पोर्टल में रही दिक्कत, पीपीपी में बदलाव करवाए बिना ही लौटे पात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The problem remained in the portal on the second day as well, eligible returned without making changes in PPP
शिविर में परिवार पहचान पत्र संबंधी कार्य करवाते शहरवासी - फोटो : Sirsa
सिरसा/कालांवाली। परिवार पहचान पत्र में बदलाव करने के लिए प्रशासन ने जिले भर में दूसरे दिन भी कैंप लगाए। कर्मचारियों ने सुबह पात्रों को फोन कर केंद्रों पर बुलाना शुरू कर दिया, लेकिन दूसरे दिन भी पोर्टल न चलने के कारण पात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और बिना कोई बदलाव करवाए ही लौटना पड़ा। इस दौरान लोगों में काफी रोष भी दिखने को मिला।
विज्ञापन

कालांवाली शहर में परिवार पहचान पत्र नया बनाने व सुधारीकरण को लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जनस्वास्थय एवं अभियांत्रिकी विभाग और राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिविर लगाया गया। शिविर में लोग पीपीपी में इनकम में सुधार करवाने, शादी के बाद सदस्यों का नाम हटवाने संबंधी कार्य सहित अन्य कार्य करवाने के लिए पहुंचे, लेकिन कई घंटों तक साइट बंद रहने के कारण उन्हें निराश होकर ही लौटना पड़ा। शहरवासी रोशन लाल, सतपाल, सुरेंद्र कौर, हरि प्रकाश ने बताया कि वे शिविर में अपनी आयु सत्यापन करवाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन साइट ना चलने के कारण उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। कई लोगों तो घर वापस चले गए। पात्र पारस जैन, नेम चंद, विनोद जैन ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दर्शाई हुई है। इसके कारण उन्हें सरकारी सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है। पात्र रोहित बांसल ने बताया कि पीपीपी में उसकी पांच साल के बच्चे रविशु और 11 साल की बेटी दिव्या की इनकम 25-25 हजार रुपये दिखा रखी है। वे उक्त इनकम को हटवाने के लिए एडीसी कार्यालय में भी चक्कर लगा चुके हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उक्त समस्या चंडीगढ़ से है, जोकि अपने आप सही हो जाएगी। इसी तरह पात्र महावीर प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी पूजा की करीब दो साल पूर्व पंजाब में शादी हो चुकी है। वह परिवार पहचान पत्र में नाम कटवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा चुके है, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

दो दिन में 400 लोगों का हुआ काम, साइट न चलने से हो रही दिक्कत
शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारी व सीएससी ऑपरेटर ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार वे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साइट सही चलने पर उनकी तरफ से दो दिन में तीन जगहों पर लगभग 400 लोगों की पीपीपी में आयु वैरीफिकेशन, दिव्यांग सर्टिफिकेट अपलोड करने, पीपीपी में शामिल 20 से ज्यादा लोगों को अलग करने, पता बदलने, बूथ मैप सही करने, नए परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य किया गया है। शिविर में कई घंटों तक साइट न चलने, साइट से इनकम कम न हो पाने, पीपीपी से नाम काटने इत्यादि का काम ना हो पाने के कारण दिक्कतें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को दूर करने के लिए कैंप लगाए जा रहे है। पोर्टल कभी-कभी बंद हो रहा है। लोगों की शिकायत के आधार पर उनके परिवार पहचान पत्र में बदलाव किए जा रहे हैं।
डॉ. आनंद कुमार शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed