{"_id":"668838e76c6c3ebb3d041b9f","slug":"the-polling-center-where-there-are-more-than-1500-voters-will-be-changed-sirsa-news-c-128-1-slko1008-122195-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिस मतदान केंद्र पर 1500 से अधिक हैं मतदाता, उनका बदला जाएगा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिस मतदान केंद्र पर 1500 से अधिक हैं मतदाता, उनका बदला जाएगा केंद्र
Fri, 05 Jul 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने शुक्रवार को जिले में मतदान केंद्रों के रेशनेलाइजेशन और फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में अपने कार्यालय कक्ष में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और जरूरी निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिस मतदान केंद्र में 1500 से अधिक मतदाताओं की संख्या हो गई है, उनके अलग से मतदान केंद्र बनाने अथवा मतदाताओं को समायोजित किया जाए।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करें। पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों के वोट बनवाए जाएं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने एक जुलाई 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन का कार्यक्रम जारी किया है। जिलेभर में बीएलओ 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाता सूचियों की त्रुटि ठीक कर रहे हैं। इस दौरान वे मतदान केंद्रों की रेशनलाइजेशन, मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूचियों से हटाने, मतदाता सूची में मतदाता की साफ फोटो अपडेट करने का काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार 25 जुलाई से 9 अगस्त तक मतदाता सूचियों से जुड़े दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। आयोग की हिदायत अनुसार मतदाता सूचियों में अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं के नाम शामिल कराने और मतदाता सूचियों में अशुद्धियों को दूर करने के लिए 27 जुलाई व 28 जुलाई और 3 अगस्त व चार अगस्त को विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इसके उपरांत 19 अगस्त तक प्राप्त दावे व आपत्तियों का निवारण किया जाएगा और 20 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।