{"_id":"660474567b3e6d47bd069974","slug":"the-play-inquilab-zindabad-based-on-the-life-of-shaheed-bhagat-singh-was-staged-sirsa-news-c-128-1-sir1002-117399-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित नाटक इंकलाब जिंदाबाद का किया मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित नाटक इंकलाब जिंदाबाद का किया मंचन
Thu, 28 Mar 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में केएल थियेटर प्रोडक्शन और जेसीडी रंगशाला की ओर से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित नाटक इंकलाब जिंदाबाद का मंचन किया। नाटक के माध्यम से भगत सिंह व उनके साथियों द्वारा देश को आजाद करवाने के लिए किए गए उनके संघर्षों व अपने देश के लिए उनके द्वारा दी गई कुर्बानियों का मंचन किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दर्शकों को देशभक्ति का संदेश देकर उनमें देशप्रेम की भावना को जागृत की गई। युवा नाटक निर्देशक कर्ण लढा ने कहा कि विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया गया है कि आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर इंकलाब की आवाज बनने वाले अमर शहीदों को हम सभी सदैव याद रखें। उनके इतिहास को जाने और प्रत्येक नागरिक अपने देश के प्रति कर्तव्यों को समझते हुए राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी विशेष भूमिका दें। रंगमंच एक ऐसा माध्यम है जो आम जनता को हमारी देश की पौराणिक संस्कृति, कला-साहित्य और इतिहास से अवगत करवाता है। रंगमंच न केवल आपका-हमारा मनोरंजन ही नहीं करता बल्कि चिंतन करने पर विवश करता है कि आज समाज में जो भी कुरीतियां है उनका सामना, उनको खत्म कैसे किया जा सके।