{"_id":"7badda5deedc7f9cf6455e65d17045f1","slug":"the-performance-by-the-problems-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में रोष प्रदर्शन करते हुए नगराधीश बिजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा और तत्काल समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे और रोष प्रदर्शन करते हुए शहर की दस प्रमुख समस्याओं को लेकर पार्टी की ओर से नगराधीश बिजेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने इस बारे में फोन पर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ से भी चर्चा की। शर्मा ने नगराधीश को बताया कि शहर में लावारिस पशुओं की समस्या काफी गंभीर रूप धारण कर चुकी है।
विज्ञापन
इनकी वजह से अनेक लोगों की जान भी जा चुकी है। इसलिए लावारिस पशुओं की समस्या को गंभीरता से समझते हुए इस पर कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा शहर में सड़कों की खराब हालात पर भी चर्चा की। खराब सड़कों के कारण वाहन चालकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन में सीवरेज की समस्या, ओवरफ्लो व सीवरेज के ढक्कन लगवाए जाने की भी मांग रखी गई है। साथ ही सफाई व्यवस्था की तरफ प्रशासन का ध्यान खींचा गया है।
शर्मा ने कांग्रेस की तरफ से दिए गए ज्ञापन में पेंशनधारकों को समय पर पेंशन देने की मांग की है वहीं राशन वितरण व्यवस्था को भी दुरुस्त करवाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि राशन डिपो पर मोटा अनाज प्रति कार्ड के हिसाब से एक किलो दिया जा रहा है जबकि इसकी एवज में गेहूं के वितरण में कटौती की जा रही है।
शहर की स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक किए जाने की मांग ज्ञापन में की गई है। सारे शहर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पंजुआना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से करवाने की मांग करते हुए शर्मा ने बताया कि शहर में ट्यूबवेल आधारित पानी की आपूर्ति शुद्ध नहीं है जिससे लोगों में बीमारियां बढ़ रही हैं।
उपायुक्त व नगराधीश ने उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इन तमाम समस्याओं पर गौर करके इन्हें दूर करवाया जाएगा।