{"_id":"5841bfb64f1c1b9345de890b","slug":"the-paper-is-going-to-give-the-girl-crushed-by-truck-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर देने जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर देने जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 03 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। रानियां चुंगी पर शुक्रवार सुबह स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज जा रही एक छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
गांव मौजदीन निवासी प्रवीन रानी डेरा सच्चा सौदा के कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इन दिनों कॉलेज में परीक्षा चल रही है। शुक्रवार सुबह प्रवीन रानी स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज जाने के लिए रवाना हुई। रानियां चुंगी के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे प्रवीण रानी नीचे गिर गई। अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचल दिया। ट्रक चालक दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना सब्जी मंडी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मृतका के पिता महेंद्र का बयान दर्ज करके ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया।