{"_id":"696531702ba3163da007a6d0","slug":"the-pankhuri-herbal-soap-startup-received-state-level-recognition-and-the-students-of-the-government-girls-school-at-the-fairground-were-awarded-a-prize-of-one-lakh-sirsa-news-c-128-1-sir1002-151137-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पंखुड़ी हर्बल साबुन के स्टार्टअप ने पाया राज्यस्तरीय सम्मान, मेला ग्राउंड के राजकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं को मिला एक लाख का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पंखुड़ी हर्बल साबुन के स्टार्टअप ने पाया राज्यस्तरीय सम्मान, मेला ग्राउंड के राजकीय कन्या विद्यालय की छात्राओं को मिला एक लाख का पुरस्कार
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड की छात्राओं ने नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्राओं ने पंखुड़ी हर्बल साबुन का स्टार्टअप शुरू किया, जिसे राज्यस्तरीय केबीसी टू (कुशल बिजनेस चैलेंज) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला। इस प्रतियोगिता में 66 टीमों ने भाग लिया और सिरसा की टीम स्किन पॉप को प्राकृतिक साबुन के बिजनेस आइडिया के लिए विशेष सराहना मिली। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कार्यक्रम में छात्राओं की मेहनत की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद दिया।
प्राकृतिक तत्वों से तैयार साबुन
टीम द्वारा तैयार किया गया पंखुड़ी हर्बल साबुन पूरी तरह से प्राकृतिक अवयवों से निर्मित है, जैसे एलोवेरा, नीम, तुलसी, हल्दी, चंदन, गोट मिल्क, रोज पैट्रल, और गुड़हल। इन तत्वों के प्रयोग से त्वचा की समस्याओं से बचाव होता है। यह स्टार्टअप पहले खंड स्तर पर प्रस्तुत किया गया, फिर जिला स्तर पर टीम ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद कुल पुरस्कार राशि 1 लाख रुपये तक पहुंची।
विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका
इस सफलता को विद्यालय की प्राचार्य परमजीत कौर और वोकेशनल शिक्षक नीतू कटारिया के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। छात्राएं प्राची, प्राची वर्मा, स्नेहा, इशिका, और पायल ने इस स्टार्टअप को साकार किया।
विज्ञापन
-- -- -- --
यह सफलता छात्राओं को नवाचारी, आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान व उद्यमिता कौशल भी सीखती हैं। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। पंखुड़ी हर्बल साबुन स्टार्टअप ने साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से स्कूल स्तर की छात्राएं सफल उद्यमी बन सकती हैं। - सुनीता साईं, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।