{"_id":"68b09d27d5a11cf83b0e9d90","slug":"the-pain-of-the-elderly-in-the-old-age-home-was-shown-in-the-drama-sirsa-news-c-128-1-sir1002-143259-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नाटक में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का दर्द बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नाटक में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का दर्द बताया
विज्ञापन
सिरसा।केएल थियेटर प्रोडक्शंस और जेसीडी रंगशाला के कलाकार नाटक करते हुए। जेसीडी
सिरसा। नाट्य महोत्सव अनुभाव रंग महोत्सव के दूसरे दिन रंगशाला परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकारों की ओर से नाटक मुक्तिधाम का मंचन स्थानीय महाराजा अग्रसेन स्कूल सिरसा के सभागार में किया गया। इसमें महाराजा अग्रसेन स्कूल की प्राचार्या जपनीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम को अध्यक्षता उप प्राचार्य शिवा गुप्ता ने की।
कलाकारों ने नाटक निर्देशक आकाशदीप के निर्देशन में नाटक मुक्तिधाम के माध्यम से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का दर्द बताया और युवाओं को अपने माता-पिता के प्रति समर्पित भाव को उजागर करने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्या महाराजा अग्रसेन स्कूल जपनीत कौर ने कहा कि आज इस नाटक के माध्यम से इन कलाकारों ने संदेश ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन किया है।
आज नाटक मुक्तिधाम के कलाकारों ने इस नाटक के माध्यम से बखूबी बताया कि आज हम तरक्की की भागदौड़ में इतने अंधे हो चुके हैं कि अपने जन्म देने वाले मां-बाप को भी अकेला छोड़ रहे हैं। आज के युवा को अपनी संस्कृति, अपने संस्कारों को सिर्फ जानने की ही जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें अपनी अभिव्यक्ति का हिस्सा बनने की जरूरत है।
विज्ञापन
इस नाटक के माध्यम से आज की भावी पीढ़ी को अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को परिपूर्ण रूप से ग्रहण करने और समाज को एक सकारात्मक बदलाव की तरफ ले जाने का संदेश दिया। यह महोत्सव कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के तत्वावधान में केएल थियेटर प्रोडक्शंस और जेसीडी रंगशाला के संयुक्त संयोजन में चल रहा है। इस अवसर पर विंग इंचार्ज कृष्ण बेनीवाल, एक्टिविटी इंचार्ज पूजा लूथरा, अजय शर्मा और विद्यार्थियों सहित अन्य स्कूल प्रशासन मौजूद रहा।