फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The ongoing dispute between lawyers and women ASI resolved, reconciliation took place

वकीलों और महिला एएसआई में चल रहा विवाद सुलझा, हुई सुलाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The ongoing dispute between lawyers and women ASI resolved, reconciliation took place
सिरसा। कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान वकील और महिला एएसआई के बीच पनपा विवाद रविवार को समाप्त हो गया। डीएसपी के प्रयासों से हुई समझौता बातचीत के दौरान पंचायत और समाज के बुद्धिजीवी लोगों के हस्तक्षेप से मनमुटाव दूर करवाया गया। अब सोमवार से वकील अपना काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को वकीलों ने सुबह 10 बजे सेशन कोर्ट रूम के बाहर धरना शुरू कर दिया। इसके बाद जज व महिला एएसआई के खिलाफ नारेेबाजी की। इस दौरान डीएसपी संजय सिंह महिला एएसआई गुरमीत कौर को साथ लेकर वकीलों के धरना स्थल पर पहुंचे। यहां पर डीएसपी ने वकीलों के साथ बातचीत की। इस दौरान दोनों पक्षों में सहमति बन गई। वहीं मामले को सुलझाने के लिए पंचायत भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में मन मुटाव दूर होने के बाद वकीलों ने दोपहर दो बजे धरना समाप्त कर दिया। बार एसोसिएशन प्रधान गणेश सेठी ने बताया कि डीएसपी संजय सिंह और महिला एएसआई गुरमीत कौर मौके पर पहुंचकर बातचीत की थी। इसके बाद दोनों पक्षों में अब सुलह हो गई है। सोमवार से काम पर सभी वकील लौटेंगे।
विज्ञापन

वकीलों और महिला एएसआई की बीच चल रहे विवाद को लेकर रविवार को धरना स्थल पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों में बातचीत होने के बाद अब मामला सुलझ गया है।
- संजय सिंह, डीएसपी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed