फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The noise of the siren stopped, now the emphasis is on door-to-door

थमा भोंपू का शोर, अब डोर-टू-डोर पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The noise of the siren stopped, now the emphasis is on door-to-door
सिरसा/डबवाली/ऐलनाबाद/रानियां। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर प्रचार का शोर थम गया है। भोंपू का शोर खत्म होने के बाद अब सभी प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क में जुट गए हैं। ऐलनाबाद, रानियां और डबवाली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्य राजनीतिक दलों के समर्थित उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शोर निकाले गए। भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

19 जून को मतदान होना है, इसलिए शुक्रवार शाम 5 बजे के बाद चुनावी शोर बंद कर दिया गया। अब न तो लाउडस्पीकर चला सकेंगे और न ही बड़ी रैली, जनसभा कर पाएंगे। अब सभी राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं सहित प्रत्याशी भी डोर-टू-डोर जनसंपर्क करने में जुट गए हैं। जिला प्रशासन ने भी चुनाव को लेकर कमर कस ली है। संवेदनशील मतदान केंद्रों के आसपास पुलिस बल ज्यादा तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

डबवाली : चेयरमैन के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में
डबवाली नगर परिषद चुनाव को लेकर भी सभी राजनीतिक दलों ने व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया है। यहां इनेेलो समर्थित टेक चंद, कांग्रेस समर्थित विनोद बांसल, आम आदमी समर्थित सुमन सचदेवा, अमित गुप्ता निर्दलीय और जेजेपी-बीजेपी के साझा उम्मीदवार प्रवीण सोनी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानियां : 6 प्रत्याशी मैदान में, दो दे चुके हैं समर्थन, 4 के बीच मुकाबला
रानियां से नगरपालिका चुनाव में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें से 2 उम्मीदवार समर्थन दे चुके हैं। अब 4 उम्मीदवार दौड़ धूप कर रहे हैं। दीपक गाबा चेयरमैन पद के लिए भाग्य आजमा चुके हैं। दीपक गाबा वार्ड 5 से निवर्तमान पार्षद हैं। मनोज सचदेवा चेयरमैन पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। मनोज सचदेवा निर्दलीय रूप से मैदान में हैं और इन्हें इनेलो का समर्थन हासिल है। मनोज सचदेवा के पिता गोपाल दास सचदेवा पूर्व में सरपंच रह चुके हैं। इसी प्रकार गुरविंद्र विर्क चेयरमैन पद के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं। गुरविंद्र सिंह वार्ड 14 से निवर्तमान पार्षद हैं। गुरविंद्र विर्क निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में हैं और उन्हें कांग्रेस का समर्थन प्राप्त हैं। राजेश मलिक भी चेयरमैन पद के उम्मीदवार हैं। अकेले ऐसे उम्मीदवार हैं जो कि पार्टी के सिंबल पर लड़ रहे हैं। राजेश मलिक आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर हैं। राजेश मलिक के पिता रिटायर्ड अध्यापक हैं। राजेश पिछले काफी समय से आम आदमी पार्टी में सक्रिय हैं।

ऐलनाबाद : प्रचार के आखिरी दिन हुए रोड शो, 6 प्रत्याशी मैदान में
ऐलनाबाद नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में है। यहां भाजपा समर्थित राजेश कनवाड़िया, इनेलो समर्थित विजय अटवाल, कांग्रेस समर्थित राम सिंह सौलंकी, बीएसपी समर्थित पुष्पेेंद्र शास्त्री हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से हरपाल सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार हनुमान दास पटीर किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ऐलनाबाद में भाजपा, इनेेलो और आम आदमी पार्टी की ओर से व्यापक स्तर पर रोड शो निकाला गया और भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed