फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The nine-day Durga Puja festival begins in Lajpat Nagar.

Sirsa News: लाजपत नगर में नौ दिवसीय दुर्गा महोत्सव शुरू

Tue, 23 Sep 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 23 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The nine-day Durga Puja festival begins in Lajpat Nagar.
फतेहाबाद। लाजपत नगर स्थित युवा एकता क्लब की ओर से आयोजित नौ दिवसीय दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को धूमधाम से किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व पार्षद अनीता व सोनू कुक्कड़ ने माता की ज्योत प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर माता रानी के जयकारों के बीच पुजारी ने विधि-विधान से मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना करवाई। गायक अमित मुंजाल ने मां के भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गा महोत्सव का आयोजन 22 सितंबर से 1 अक्तूबर तक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग कलाकार माता की महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन

क्लब के सदस्यों ने बताया कि लगातार पिछले 9 वर्षों से लाजपत नगर में दुर्गा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष भी कार्यक्रम के तहत 30 सितंबर को माता का विशाल जागरण होगा। 1 अक्तूबर को शोभायात्रा निकालने के बाद प्रतिमा का विसर्जन बड़ोपल नहर में किया जाएगा। इस अवसर पर लक्की झंडई, भारत नारंग, जोनी झंडई, जीतू जग्गा, योगेश नारंग, गुलशन आनंद, संजय झंडई, हैप्पी मुंजाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed