फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The morale of the youth was boosted by organizing sports competitions in Takhatmal and Odhan.

Sirsa News: तख्तमल और ओढां में खेल स्पर्धा करवा बढ़ाया युवाओं का मनोबल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The morale of the youth was boosted by organizing sports competitions in Takhatmal and Odhan.
डबवाली। नशा मुक्त अभियान के तहत एसपीओ हरगोबिंद ने गांव ओढां में क्रिकेट व एसपीओ राजेंद्र ने गांव तख्तमल में वॉलीबाल की खेल प्रतियोगिता करवाई। इसके साथ ही युवाओं को नशे दुष्परिणामों से अवगत करवाया। उन्होंने युवाओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा आमजन नशा तस्करों व नशा पीड़ितों की सूचना देकर उनका इलाज समय से शुरू करवा सकते हैं, ताकि वे समाज की मुख्य धारा में जुड़ कर नशा मुक्त अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं व अन्य लोगों के लिए एक मिसाल कायम करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अकेला नशा कई बीमारियों व अपराधों को जन्म देता है, इसलिए यह अति आवश्यक है कि युवा इसके दुष्प्रभावों को पहचाने व इस गर्त से जितना हो सके उतना दूर रहें व इस संदेश को अपने परिवार व समाज तक पहुंचाएं । उन्होंने युवाओं युवाओं से कहा कि हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
विज्ञापन


उम्मीद करते हैं कि आप भविष्य में देश का नाम रोशन करोगे और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनोगे। उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी, नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो वे नशा से संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर काॅल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed