फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The mob pelted stones at the police to stop the construction

निर्माण कार्य रोकने गई पुलिस पर भीड ने किया पथराव 22-30-42

Mon, 06 Jan 2020 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
The mob pelted stones at the police to stop the construction
The mob pelted stones at the police to stop the construction - फोटो : SIRSA
फाफामऊ । रात में हो रहे निर्माण कार्य को रोकवाने गई पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को तितर बितर किया। पथराव में पुुलिस की जीप का शीशा तोड़ दिया गया। पुलिस ने दो नामजद एवं चालीस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थरवई क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में राम निहोर एवं जुगुन मुसहर के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा था। ग्राम प्रधान द्वारा जुगुन मुसहर को प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत कालोनी दे दी गई। विवादित जमीन पर ग्राम प्रधान के देवर रामसिंह के सहयोग से जुगुन मुसहर कालोनी का निर्माण कार्य कर रहा था। जिसे राम निहोर ने न्यायालय द्वारा स्टे करा दिया। स्टे के बावजूद उक्त कालोनी का रात में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। राम निहोर पक्ष इसकी सूचना एक सौ बारह नंबर पर पुलिस को दी गई। मौके पर जीप लेकर पुलिस पहुंच गई। भीड़ ने पुलिस की जीप पर पथराव शुरू कर दिया। सिपाही जान बचाकर जीप मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इसकी सूचना थरवई थाने पर दी। इसके बाद गांव में भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई और लाठी भांजकर भीड़ को तितर बितर किया। इसी बीच मुसहर के छप्पर में आग लग गई। छप्पर जलकर राख हो गया। रामनिहोर पक्ष का आरोप है कि पेशबंदी में मुसहरों ने खुद छप्पर जला दिया। जीप के चालक होमगार्ड वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के देवर राम सिंह, मुन्ना एवं चालीस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

The mob pelted stones at the police to stop the construction

The mob pelted stones at the police to stop the construction- फोटो : SIRSA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed