फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The message of brotherhood binds society together: Prof. Vijay

समाज को एक सूत्र में पिरोता है बंधुत्व का संदेश : प्रो. विजय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
The message of brotherhood binds society together: Prof. Vijay
सिरसा। सीडीएलयू में आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करते हुए डा बत्रा। विवि
ंसिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय एवं विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी, सिरसा शाखा के संयोजन में मंगलवार को विश्व बंधुत्व दिवस मनाया गया। इस दौरान टेगौर लेक्चर थिएटर में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की स्मृति में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. विजय कुमार रहे।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्व बंधुत्व का संदेश पूरे मानव समाज को एक सूत्र में पिरोता है। आज की वैश्विक परिस्थितियों में भाईचारे, सहयोग और आपसी सौहार्द की भावना ही मानवता को आगे ले जा सकती है। शहीद भगत सिंह व स्वामी विवेकानंद मंच स्थापित करने की घोषणा कार्यक्रम में की गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता शिक्षाविद डाॅ. अशोक बत्रा ने कहा कि विश्व बंधुत्व दिवस हमें यह सिखाता है कि विभिन्नता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। स्वामी विवेकानंद के जीवन से संबंधित अनेक अनुकरणीय उदाहरण देकर युवाओं को उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर के जीवन में आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भाईचारा और बंधुत्व ही स्थायी शांति और प्रगति का आधार है। स्वामी विवेकानंद केंद्र, कन्यकुमारी से आए विभाग प्रमुख लाल बहादुर शास्त्री ने केंद्र के संंबंध में जानकारी दी। स्वामी विवेकानंद केंद्र हरियाणा के अध्यक्ष दशरथ चौहान ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के शिकागो का भाषण युवा वर्ग के लिए प्रेरणा के रूप में पेश किया जाता है। इस अवसर पर प्रो. राजकुमार, प्रो. सुरेश गहलावत, प्रो. काशिफ किदवई, प्रो. अशोक शर्मा, डाॅ. रविंद्र, डाॅ. रोहतास, डाॅ. भूमिका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed