{"_id":"61954324c5e9ac4c5c502962","slug":"the-manure-was-being-secretly-filled-in-the-company-s-bags-in-the-farm-room-the-farmers-created-a-ruckus-by-calling-it-fake-sirsa-news-hsr617129010","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: खेत के कमरे में गुपचुप कंपनी के बैगों में भरी जा रही थी डीएपी जैसी खाद, किसानों ने नकली बताकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: खेत के कमरे में गुपचुप कंपनी के बैगों में भरी जा रही थी डीएपी जैसी खाद, किसानों ने नकली बताकर किया हंगामा
Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:30 PM IST
सार
उत्तम और इफको के बैगों में डीएपी के दानों जैसी ही खाद मिली। भाग ने खाली और भरे हुए 300 से अधिक बैगों को कब्जे में लिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक घंटे तक रोड जाम किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस व एकत्रित हुए किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डीएपी को लेकर हरियाणा के सिरसा में मारमारी है। ऐसे में ऐलनाबाद स्थित गांव प्रतापनगर के खेत में बने एक कमरे में डीएपी के दाने नुमा खाद को उत्तम और इफको कंपनी के खाली बैगों में भरने का मामला सामने आया है। कृषि अधिकारियों ने 300 भरे हुए और 300 के करीब खाली बैगों को कब्जे में लिया और सैंपल भरे है। हालांकि वह दाना किस चीज का बना है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बुधवार को ऐलनाबाद के प्रतापनगर में स्थित भरतपुर के किसान शेर सिंह के खेत में बने एक कमरे में गुपचुप तरीके से कंकरीट और मिट्टी से डीएपी जैसे बने दानों को डीएपी के उत्तम और इफको के खाली बैगों में भरा जा रहा था। आसपास के किसानों को मामले की सूचना मिली तो किसान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है यहां काम कर रहे दो व्यक्तियों ने उन्हें धमकी देकर वापस भेज दिया। इस पर किसान गुरलाल सिंह ने किसान यूनियन को मामले की सूचना दी। इसके बाद यूनियन के किसान गुरप्रीत सिंह अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तो उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
किसानों ने मामले की सूचना ऐलनाबाद थाना प्रभारी और कृषि विभाग अधिकारियों को दी। गुस्साए किसानों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए और उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर ऐलनाबाद जीवननगर मार्ग पर धरना दे जाम लगा दिया।
यह भी पढ़ें ः लखबीर हत्याकांड: निहंग जत्थेदार अमन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पुलिस ने जांच में शामिल होने का दिया था नोटिस
मौके पर पहुंचे कृषि अधिकारी सुखदेव सिंह और ऐलनाबाद थाना प्रभारी राधेश्याम ने किसानों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद किसानों ने जाम खोल दिया। वहीं कृषि अधिकारियों ने सभी बैगों को कब्जे में ले लिया और सैंपल भर लिए।
किसान बोले : नकली डीएपी तैयार कर बेच रहे थे आरोपी
वहीं किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख और गुुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि कंकरीट और मिट्टी से दाने तैयार कर उनको डीएपी के दोनों की तरह बनाया गया था। जिसे इफको और उत्तम कंपनी के बैगों में भरा जा रहा था। जब मामले की सूचना अमृतसरकलां निवासी गुरलाल सिंह को मिली तो गुरलाल सिंह मौके पर पहुंचा। वहीं उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर भी किसान को धमकाया था । जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना उनके पास पहुंची थी। अब उन्होंने उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
संदिग्ध खाद के 300 भरे हुए और 300 खाली बैगों को किया जब्त
मौके पर पहुंचे कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोलर सुखदेव सिंह, नायब तहसीलदार अजय कुमार और ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने स्थिति का जायजा लिया। वहां पर बिना नाम लिखे हुए करीब 150 ऐसे बैग पाए गए। इनमें डीएपी जैसे ही दाने थे। करीब 150 उत्तम के बैगों में वह दाने भरे हुए पाए मिले। करीब 300 बैग इफको और उत्तम की कंपनी के खाली बरामद हुए है।
कंपनी के बैगों में डीएपी जैसे दाने भरने मामले की सूचना आई थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची है। कृषि अधिकारियों को भी सूचित कर बुलाया गया है। मामले की जांच कर रहे है। पूरी खाद को जब्त किया जाएगा। -राधेश्याम शर्मा, थाना प्रभारी, ऐलनाबाद।