फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nihang Jathedar Aman Singh's anticipatory bail plea rejected

लखबीर हत्याकांड: निहंग जत्थेदार अमन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पुलिस ने जांच में शामिल होने का दिया था नोटिस

Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
सार

कुंडली बॉर्डर पर हुए हत्याकांड में नाम आने के बाद पुलिस ने अमन सिंह को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया था। नोटिस मिलने के बाद अमन सिंह ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी।

विज्ञापन
Nihang Jathedar Aman Singh's anticipatory bail plea rejected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन स्थल के पास पंजाब के तरनतारन के लखबीर की नृशंस हत्या करने के मामले में निहंग जत्थेदार अमन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में निहंग जत्थेदार का नाम आने के बाद पुलिस ने जत्थेदार अमन सिंह को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया था, जिसके बाद अमन सिंह की तरफ से अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई थी।   

विज्ञापन


कुंडली बॉर्डर पर तरनतारन स्थित गांव चीमा खुर्द के लखबीर सिंह (35) की दशहरे के दिन 15 अक्तूबर को तड़के हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप निहंगों पर लगा था। निहंगों ने लखबीर पर धार्मिक ग्रंथ से बेअदबी करने का आरोप लगाया था। मामले में सरबजीत सिंह, भगवंत सिंह, गोविंद प्रीत व नारायण सिंह आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिन्हें जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार उनकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में निहंग जत्थेदार अमन सिंह का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


पुलिस ने अमन सिंह को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया था। इसके बाद जत्थेदार ने पत्रकार वार्ता कर कहा था वह जांच में तब शामिल होंगे, जब 21 साल में हुए बेअदी के मामलों में जांच कराकर दोषियों को सजा दी जाएगी। पुलिस के अनुसार बाद में जत्थेदार अमन सिंह ने मामले को लेकर सोनीपत सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी, जिसमें कोर्ट ने नोटिस मिलने के बाद डीएसपी वीरेंद्र सिंह की टीम ने अपना पक्ष रखा था। उसके बाद सोनीपत की सेशन कोर्ट ने मंगलवार को अमन सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 अक्तूबर को पत्रकारों से कहा था, पुलिस करना चाहती है गिरफ्तार
मामले में निहंग जत्थेदार अमन सिंह ने 30 अक्तूबर को पत्रकारों को बताया कि कुंडली थाना पुलिस उन्हें गिरफ्तारी देने को कह चुकी है, लेकिन वह तभी गिरफ्तारी देंगे, जब उनकी शर्तें सरकार पूरी करेगी। उन्होंने कहा था कि वर्ष 2001 से लेकर अब तक हुए बेअदबी के मामलों की जांच करवाई जानी चाहिए और उनके आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि लखबीर सिंह को यहां पर किसने भेजा था और इस पूरी घटना के पीछे क्या षड्यंत्र है। 

केंद्रीय मंत्रियों के साथ फोटो वायरल होने पर चर्चा में आए थे अमन सिंह
कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के लखबीर सिंह की नृशंस हत्या के बाद केंद्रीय मंत्रियों के साथ फोटो वायरल होने पर निहंग जत्थेदार अमन सिंह चर्चा में आए थे। केंद्रीय कृषि मंत्री समेत अन्य के साथ उनके फोटो वायरल हो गए थे। 

लखबीर हत्याकांड में अमन सिंह का नाम सामने आने के बाद जांच में शामिल होने का नोटिस दिया गया था, जिस पर अमन सिंह ने सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसके बाद अमन सिंह की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। - वीरेंद्र सिंह, डीएसपी कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed