फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The increasing incidents of snatching, theft and chain breaking in the district, the hands of the police are empty

जिले में बढ़ रही झपटमारी, चोरी व चेन तोड़ने की वारदात, पुलिस के हाथ खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The increasing incidents of snatching, theft and chain breaking in the district, the hands of the police are empty
सेंध लगा दुकान में चोरी।
सिरसा। कंगनपुर रेलवे फाटक के निकट एक दुकान से चोरों ने करीब 45 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह जब दुकान संचालिका पहुंची तो चोरी के बारे में पता चला। जिसके बाद खैरपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए। इसी दुकान में करीब दो वर्ष पूर्व भी चोरी हुई थी जिसकी शिकायत दर्ज है। लेकिन अभी तक उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

दुकान संचालिका विद्या देवी ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे तक वह दुकान मंगल कर घर चली गई। रविवार सुबह जब वह दुकान पर आई और ताला खोलकर शटर उठाया तो देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। विद्या देवी ने बताया कि दुकान से करीब 40 से 45 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चेन तोड़ने की कोशिश, लॉकेट लेकर भागे बाइक सवार
सिरसा। शहर के हुडा सेक्टर-20 में घर के बाहर बैठी महिला के गले से बाइक सवार युवकों ने चेन तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनके हाथ में चेन में डाला हुआ लॉकेट व चेन का टुकड़ा आया, जिसे लेकर वे भाग गए। चेन का कुछ हिस्सा महिला के हाथ में आने से बच गया। महिला ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन युवक भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सुमन रानी ने बताया कि वह शाम को घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती, एक युवक बाइक से उतरकर उसकी तरफ आया और अचानक से झपटा मारकर उसकी चेन खींच ली। हाथापाई के दौरान युवक के हाथ चेन में डाला हुआ लॉकेट व चेन का टुकड़ा आया, जबकि बाकी टुकड़ा मेरे हाथ में रह गया। युवक लॉकेट व चेन का टुकड़ा लेकर भाग गए। उसने काफी शोर भी मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग आते युवक भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सैर कर घर लौट रही महिला के गले से झपटी सोने की चेन
सिरसा। सैर कर घर लौट रही शहर के सी ब्लॉक निवासी महिला के गले से बाइक सवार युवक सोने की चेन छीन ले गए। महिला ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस को दिए बयान में महिला पुष्पा बांसल ने बताया कि वह अपनी बहू के साथ गली में घूमकर घर जा रही थी। जब वह घर के गेट के पास पहुंची तो पीछे से अचानक आए बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक ने झपटा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। उसने काफी शोर भी मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग आते, युवक भागने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मकान से नकदी व आभूषण चोरी, मामला दर्ज
रानियां। वार्ड 3 के एक मकान से चोर 12 हजार रुपये की नकदी, आभूषण व दो फोन चोरी कर ले गए। सुबह परिजनों को घटना का पता चला। पहले तो वे अपने स्तर पर तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस को दिए बयान में गुरनाम राम ने बताया कि घर में शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण घर का मेन गेट उतारकर रखा हुआ है। उसने बताया कि 5 अगस्त की रात को परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। देर रात को चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए कमरे में रखी अलमारी से 12 हजार रुपये की नकदी, सोने की टॉपस की जोड़ी, एक सोने का लॉकेट व दो मोबाइल चोरी कर ले गए। सुबह परिजन उठे तो घटना बारे पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोदाम से दस क्विंटल चना चोरी, मामला दर्ज
सिरसा। चोटाला-संगरिया रोड पर एक गोदाम से चोर करीब दस क्विंटल चने चोरी कर ले गए। सुबह गोदाम संचालक को इस बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस को दिए बयान में गांव चोटाला निवासी मुकेश ने बताया कि वह गांव में ही आढ़त की दुकान करता है। उसने चोटाला-संगरिया रोड पर गोदाम बनाया हुआ है, जिसमें फसलों का स्टॉक करता है। उसने बताया कि 6 अगस्त की शाम को वह गोदाम को बंद कर घर आ गया। देर रात को गोदाम से चोर 10 क्विंटल चना चोरी कर ले गए। सुबह जब वह गोदाम में गया तो देखा कि गेट के ताले टूटे पड़े हैं। अंदर जाकर देखा तो चने की बोरियां गायब थी। पहले तो आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खेत से हजारों की सोलर प्लेटें चोरी
सिरसा। क्षेत्र के गांव कालुआना में एक किसान के खेतों में लगे सोलर सिस्टम की तीन प्लेट चोरी कर ले गए। सुबह किसान जब खेत में गया तो उसे सोलर प्लेट चोरी के बारे में पता चला। किसान ने पहले उसने आसपास के खेत वालों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को दिए बयान में राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसने अपने खेतों में सोलर सिस्टम लगा रखा है, जिसमें 22 प्लेटें लगी हुई हैं। 6 अगस्त की शाम को वह खेतों से काम खत्म कर घर आ गया। देर रात को चोरों ने खेतों से 3 सोलर प्लेटें चोरी कर ली। सुबह जब वह खेतों में गया तो उसे घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed