फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The incident of snatching purse from the elderly was resolved, two accused arrested

Sirsa News: बुजुर्ग से पर्स छीनने की वारदात सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The incident of snatching purse from the elderly was resolved, two accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
सिरसा। बुजुर्ग का पर्स छीनने की वारदात को सुलझाते हुए शहर थाना पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ममेरा रोड ऐलनाबाद निवासी किरण कुमार व कांडा कॉलोनी सिरसा निवासी नरेश मेहता को बुधवार दोपहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपियों में से चार हजार रुपये की राशि बरामद की गई है। थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि जिस बाइक पर सवार होकर दोनों आरोपी फरार हुए थे। वह बाइक आरोपी नरेश का था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर लिया है। गांव कागदाना निवासी 60 वर्षीय दारा सिंह सोमवार सुबह सिरसा आया था। 10 बजे वह होली नर्सिंग होम के पास पैदल जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और खाना खाने के लिए पैसे मांगने लगा। दारा सिंह पर्स निकालकर युवक को 50 रुपये देने लगा तो उक्त युवक ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया और अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पर्स में पांच हजार रुपये नकदी थी। थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed