फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The heat will be even more intense, the temperature is likely to cross 48 in four days

Sirsa News: अभी और प्रचंड होगी गर्मी, चार में दिन में पारा 48 पार होने के आसार

Mon, 20 May 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 20 May 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
The heat will be even more intense, the temperature is likely to cross 48 in four days
तेज गर्मी के कारण शहर में पसरा सन्नाटा।   संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सिरसा। भीषण गर्मी के आगामी पांच दिन और प्रचंड व विकराल होने वाले हैं। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी अपने तेवर तीखे कर रहा है। इसके कारण रातें भी गर्म बीत रही हैं। पिछले पांच दिनों की बात करें तो अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 46.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। अगर कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ तो अधिकतम तापमान के 3 से 4 दिन के अंदर ही 48 डिग्री पार करने के आसार हैं।
पिछले चार दिनों से जिले का तापमान 46 डिग्री से ऊपर चल रहा है। ऐसे में उपायुक्त आरके सिंह ने जिले के सभी स्कूल (सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त) में बालवाटिका से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के अवकाश घोषित कर दिए हैं। अत्यधिक गर्म मौसम/लू के मद्देनजर 20 मई से 24 मई तक जिले के सभी स्कूलों में 8वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां रहेंगी। इस अवधि में सभी शिक्षण/गैर-शिक्षण कर्मचारी हमेशा की तरह स्कूल में उपस्थित होंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारी आदेश का दृढ़ता से पालन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

गर्मी का असर बाजारों पर भी पड़ा है। सुबह 11 बजते ही गर्मी के तीखे तेवर शुरू हो जाते हैं। इससे दिन में बाजार सुनसान नजर आते हैं। तापमान में बढ़ोतरी के साथ बिजली की खपत भी लगातार बढ़ रही है। जिले में अब रोजाना 75 लाख यूनिट से ज्यादा की बिजली खपत हो रही है। वहीं बढ़े बिजली के लोड के चलते निगम को कट लगाने के पड़ रहे हैं। ऐसा करने के पीछे ट्रांसफार्मर को जलने से बचाने की कवायद बताया जा रहा है। वहीं ट्रांसफार्मरों को फ्यूज भी लगातार उड़ने की शिकायतें निगम कार्यालय में पहुंच रही हैं। औसतन 200 के लगभग फ्यूज पूरे जिले में उड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली तार में हो रहा शॉर्ट-सर्किट, लग रही आग

गर्मी के चलते बिजली के तारों में शॉर्ट-सर्किट हो रहे हैं। इसके चलते आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। सिरसा से गांव मीरपुर को जाने वाले लिंक रोड पर रविवार दोपहर के समय लाइनों में शॉर्ट-सर्किट हो जाने से नीचे पड़ी लकड़ियों में आग लग गई। इसके बारे में स्थानीय लोगों ने डायल 112 और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गर्मी बन रही पशु-पक्षियों की जान का दुश्मन

रविवार को तेज गर्मी के कारण पशु-पक्षी भी छांव का सहारा लेते नजर आए। लेकिन इस गर्मी के समय कुछ छोटे पक्षी जो तेज गर्मी को सहन नहीं कर पा रहे हैं वो अपनी जान गंवा रहे हैं।


प्रशासन ने की एडवाइजरी
गर्मी से बचाव के लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की हुई है। इनके पालन से लू से बचाव कर बीमार होने से बचा जा सकता है। एडवाइजरी के अनुसार दिन के समय घर से बाहर निकलने से बचें। अगर फिर भी निकलना पड़े तो शरीर को ढककर चलें। जितना हो सके पानी का सेवन करें। दिन के काम सुबह 11 से पहले बजे और शाम को 5 बजे के बाद करने का प्रयास करें। दिन के समय घर पर ही ठंडी जगह पर रहें।



अगले पांच दिनों का संभावित तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
20 मई 46 30
21 मई 46 30
22 मई 46 31
23 मई 47 31
24 मई 48 31
25 मई 48 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed