फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The garbage disposal plant in Bakariyawali has become a problem, the health of the villagers is deteriorating

Sirsa News: बकरियांवाली में कचरा निस्तारण प्लांट बना आफत, खराब हो रहा ग्रामीणों का स्वास्थ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The garbage disposal plant in Bakariyawali has become a problem, the health of the villagers is deteriorating
सिरसा। बकरियां वाली प्लांट में लगे कूड़े के ढेर। संवाद
सिरसा। गांव बकरियांवाली में ग्रामीण पेयजल और साफ-सफाई समेत विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। गांव में लगभग 13 एकड़ में गांव से महज कुछ दूरी पर कचरा निस्तारण प्लांट लगाया गया है। इससे ग्रामीणों की फसलों से लेकर स्वास्थ्य खराब हो रहा है। प्लांट में कचरा निस्तारण के नाम पर खानापूर्ति हो रही है, प्लांट में कचरे के करीब 70 फीट ऊंचे पहाड़ बन गए हैं। इससे हवा चलने पर गांव में बदबू फैलती है।
विज्ञापन


इसके चलते गांव में बच्चों सहित बुजुर्गों और युवाओं को सांस से संबंधित बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। इस पर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों में ज्ञापन प्रक्रिया से लेकर धरने प्रदर्शन भी कर लिए, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


शहर से 15 किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव बकरियांवाली के ग्रामीणों का दर्द सुनने पहुंचे संवाददाता ने जाना कि गांव की ओर से जाने वाली सड़क पर कोई स्ट्रीट लाइट नहीं है। इसके कारण सड़कों पर अंधेरा छाने से हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीण सुभाष, मनीराम, रामस्वरूप ने बताया कि गांव में नहरी पानी न मिलने पर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गांव की नहर में महीने में करीब दो बार पानी आता है। ऐसे में ग्रामीणों को पीने के लिए पानी को या तो स्टोर करके रखना पड़ता है या फिर ट्यूबवेलों का खारा पानी पीना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




धीमा चल रहा कचरा निस्तारण का काम
ग्रामीणों के अनुसार, कचरा प्लांट के कारण खराब हो रही फसलों को बचाने और कचरे के निस्तारण के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। वहीं, प्लांट में चहारदीवारी तो बन रही है, लेकिन कचरा निस्तारण का काम धीमी गति से चल रहा है। इसके कारण प्लांट में चारों और कचरा ही कचरा है। निस्तारण के लिए जगह तक ही नहीं है। इस प्लांट में सिरसा शहर का सारा कचरा, इसके साथ आसपास लगने वाले अन्य खंडों से भी कचरा प्लांट में निस्तारण के लिए आता है।








-----------------गांव में कचरा निस्तारण प्लांट के कारण फसलें खराब हो रही है। कई बार अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद अब दीवार बननी शुरू हुई है। अब तो कचरे का निस्तारण हो तो बेहतर है, जिससे किसानों की फसलें और ग्रामीणों को बदबू और स्वास्थ्य ठीक हो पाएगा। - सुभाष, ग्रामीण







---



सिरसा से गांव की ओर से आने वाले मुख्य रोड पर दोनों ओर झाड़ियां उगी हैं। इससे ग्रामीणों को कई बार हादसों को शिकार होना पड़ा है। इसकी साफ सफाई होनी चाहिए। - रवि, ग्रामीण।







---



गांव में पेयजल की काफी समस्या है। गांव में बनी एक मात्र नहर में महीने में कभी एक बार तो कभी कभार दो बार पानी आता है। महीने में 10 दिन ही नहर आती है, जिससे गावं के लोग नहर का पानी पीते हैं। नहर की बंदी के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ता है। - धोलूराम, ग्रामीण।






-----



गांव में रात के अंधेरे में कई बार हादसे हुए हैं। मुख्य रोड सहित गांव के अंदर सभी गलियों में स्ट्रीट लाइट का प्रबंध होना चाहिए। जिससे कि गांव में मुख्य सड़कों सहित गलियों में रात के समय में आने जाने वालों को परेशानी न हो। --

-- हीराराम, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article