फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The former chairman of the electricity meter Napa uprooted people Fury, sirsa news

नपा पूर्व चेयरमैन का बिजली मीटर उखाड़ा, लोगों में रोष

Sat, 03 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 03 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
रानियां। शहर के वार्ड नंबर एक स्थित नाथोंवाला मोहल्ले में विद्युत निगम की ओर से डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर मीटर उखाड़ने का अभियान चलाया हुआ है। कर्मचारियों ने जब नपा के पूर्व चेयरमैन दलीप नाथ का मीटर उखाड़ा तो नाथ समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। समुदाय के लोगों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

    वार्डवासी दलीप नाथ, राजेश नाथ, दिल्ला नाथ, नसीब नाथ, महेंद्र नाथ, मदननाथ, रविनाथ, बलवीर नाथ, जगदीशनाथ, बलविंद्र नाथ, मुख्तयार नाथ, छोटूनाथ ने बताया कि उनके वार्ड में लगे  हुए बिजली के मीटर काफी तेज चलते है, मीटर में गड़बड़ी होने के कारण पहले उनके एक माह का बिजली का बिल 250 रुपये आता था, लेकिन मीटर बदलने के बाद यह बिल प्रति माह से 20 हजार से लेकर 40 हजार तक आने लग गया है, उनका वार्ड बिजली घर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है लेकिन फिर भी उनके बिलों में फ्यूज चार्ज व कर्मचारियों का चार्ज लगाया और उनके वार्ड में सभी मेहनत मजदूरी करने वाले लोग है वह बिजली का बिल भरने में असमर्थ है। वे अनेक बार  निगम के कार्यालय में लिखित शिकायत करके बिजली के मीटरों की जांच करके उसे सही करने की गुहार लगा चुके है लेकिन उनकी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया  जा रहा है। थक हार कर उन्होंने न्यायालय की शरण ली थी और निगम के खिलाफ केस दायर कर समस्या का समाधान करवाने की मांग की थी जिसकी सुनवाई की तिथि  नौ दिसंबर की थी, लेकिन निगम ने पहले ही उनके मीटर उखाड़ लिए। वार्डवासियों ने कहा कि जब तक उनके बिल सही नहीं किए जाते तब तक वे बिल नहीं भरेंगे। निगम के एसडीओ रमेश कालवा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि निगम के उच्चाधिकारियों के आदेश है कि जिन उपभोक्ताओं से काफी समय से बिल नहीं भरा है तो  उनका कनेक्शन काट दिया जाएं। इसलिए वार्ड में डिफाल्टरों के बिजली के कनेक्शन काटे गए है अगर किसी को लगता है उनके बिल ज्यादा आए है तो वे कार्यालय में  बिल ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed