फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The flute is a symbol of Shri Krishna's attraction: Vyas

बंसी श्रीकृष्ण के आकर्षण का प्रतीक : व्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The flute is a symbol of Shri Krishna's attraction: Vyas
कथा व्यास ललित किशोर व्यास को सम्मानित करते हुए ट्रस्ट सदस्य
सिरसा। कृष्ण की बंसी की लीलाओं का आध्यात्मिक महत्व गहरा और बहुआयामी है। भगवान श्रीकृष्ण की बंसी उनकी दिव्य शक्ति, प्रेम और आकर्षण का प्रतीक है। इसे केवल एक वाद्य यंत्र नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का एक माध्यम माना जाता है। कृष्ण की बंसी की मधुर धुन गोपियों, जीवों और समस्त सृष्टि को उनकी ओर आकर्षित करती है।
विज्ञापन


सेक्टर-20 स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर के 15वें स्थापना दिवस समारोह पर श्रीमद्भागवत महापुराण साप्ताहिक कथा के पांचवें दिन कथाव्यास ललित किशोर व्यास ने भगवान विष्णु के श्रीकृष्ण अवतार की कथा के दौरान उक्त उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह भगवान के प्रति निश्छल भक्ति और प्रेम का प्रतीक है।
विज्ञापन


गोपियों का बंसी की धुन पर मोहित होकर कृष्ण की ओर दौड़ना जीवात्मा की परमात्मा के प्रति तीव्र लालसा को दर्शाता है। बंसी की धुन आत्मा को जगाने और उसे सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठाकर ईश्वर की ओर ले जाने का प्रतीक है। यह आध्यात्मिक नाद है, जो जीव को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर परम सत्य की ओर ले जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में उनका जन्म, वासुदेव का यमुना पार करना, पूतना सहित अनेक राक्षसों का वध, माखन चोरी आदि अनेक प्रसंग भक्तों के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं उनकी अलौकिक शक्ति, चंचलता और प्रेम को दर्शाती हैं। ब्यास जी ने कहा कि श्रीकृष्ण की कथा, लीलाएं हमें गहन आध्यात्मिक संदेश देती है। यह जीव को सिखाती हैं कि सच्चा आनंद और मुक्ति केवल भगवान के प्रति पूर्ण समपर्ण और प्रेम में ही है।


शुक्रवार के मुख्य यजमान प्रमुख उद्योगपति नरेश सेठी, अशोक बंसल, ललित सिंगला व कौशल्या देवी थे। उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर ट्रस्ट के पूर्व प्रधान वीके गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, सचिव ऋषि शर्मा, सह सचिव मेघनाथ शर्मा, बलबीर सिंह बैनीवाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed