{"_id":"626d7e3d9012277df31ce350","slug":"the-fire-kept-smoldering-in-the-cooler-factory-for-six-hours-six-fire-tenders-got-it-under-control-after-hard-work-sirsa-news-hsr6304535127","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे तक कूलर फैक्टरी में सुलगती रही आग, दमकल की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे तक कूलर फैक्टरी में सुलगती रही आग, दमकल की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन
बेगू रोड स्थित चावला स्टील इंडस्ट्रीज में लगी के बाद सामान को बाहर निकालते सेवादार।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। बेगू रोड स्थित वीटा मिल्क प्लांट के नजदीक स्थित चावला स्टील इंडस्ट्रीज (कूलर की फैक्टरी) में शनिवार सुबह आठ बजे आग लग गई। फैक्टरी में रखे प्लास्टिक के कूलर और अन्य सामान जल गया। दोपहर दो बजे तक फैक्टरी में आग सुलगती रही। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियों को करीब 13 चक्कर लगाने पड़े। करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार फैक्टरी में कर्मचारी कूलर तैयार करने के लिए काम कर रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से वहां रखे भूसे में आग लगी। जो कि प्लास्टिक का सामान होने से बड़ी तेजी से फैलती चली गई। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को इस बारे में सूचना दी। इस पर दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने में दमकल कर्मचारियों को करीब छह घंटे का समय लग गया। इस दौरान दमकल की छह गाड़ियों को पानी लाने के लिए दो से तीन बार चक्कर लगाने पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।
आग बुझाने के लिए डेरा अनुयायी भी पहुंचे फैक्टरी
वहीं आग लगने की सूचना जैसे ही डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग को लगी तो तुरंत मौके पर सेवादारों ने मोर्चा संभाला। डेरा सच्चा सौदा के जवानों ने अग्निशमन कर्मचारियों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग के कारण फैक्टरी संचालक को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
फैक्टरी संचालक को हुआ लाखों का नुकसान
चावला स्टील इंडस्ट्रीज में आग लगने पर संचालक को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। फैक्टरी संचालक अमित कुमार ने 20 से 25 लाख का नुकसान होने का अनुमान बताया है। वहीं दमकल विभाग के अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि दोपहर दो बजे तक आग पर काबू पाया जा सका है। जिसके कारण दमकल की गाड़ियों को बार बार चक्कर भी लगाने पड़े थे।

सिरसा बेगू गांव स्थित कूलर फैक्टरी में आग लगने के बाद जला सामान।- फोटो : Sirsa